Download Our App

Home » अपराध » युवतियों और नशेडिय़ों ने होटल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तीन थानों की पुलिस से भी उलझे नशेड़ी

युवतियों और नशेडिय़ों ने होटल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तीन थानों की पुलिस   से भी उलझे नशेड़ी

जबलपुर (जय लोक)।यादव कॉलोनी चौकी अंतर्गत आने वाले होटी सिटी एरा में आज सुबह तडक़े बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती और उसके साथियों की होटल के कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। छोटी सी बात को लेकर शुरू हुए विवाद में पुलिस को भी परेशान होना पड़ा।

बताया जा रहा है कि होटल सिटी एरा में बाथरूम जाने की बात को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। जिसमें एक युवती होटल में बाथरूम जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। लेकिन होटल कर्मचारियों ने उससे अनुमति या कार्ड दिखाने को कहा। इस बात को लेकर युवती और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते युवती के साथ आए नशे में धुत युवक भी वहां पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों पक्ष होटल से बाहर सडक़ पर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सडक़ पर एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और इस दौरान युवतियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नशे में धुत युवक पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए और उनके साथ झूमाझपटी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 3 थानों का पुलिस बल बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ  कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

गैस की किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान से जल्द भारत पहुँचेंगे गैस के दो जहाज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » युवतियों और नशेडिय़ों ने होटल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तीन थानों की पुलिस से भी उलझे नशेड़ी
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket