
गोरक्षकों ने युवक को पकडक़र पहले जमकर
लगाई मार, फिर पुलिस के हवाले किया
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में गाय को चिकन मोमोज खिलाने पर युवक को पीटने का मामला सामने आया है। गोरक्षकों ने युवक की जमकर धुलाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक सोशल मीडिया एप पर मिले टास्क पर मोमोज खा रहा था। टास्क पूरा नहीं करने के चलते उसने बचे मोमोज गाय को खिला दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर हैं। ऋतिक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला। वेब प्रिज्म एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होकर मोमोज खाने लगा। ऐसे में एक गाय उसकी और आती है। दो प्लेट मोमोज खाने के बाद ऋतिक से और मोमोज नहीं खा गए, जिस पर उसने गाय की ओर प्लेट करके मोमोज खिला दिए। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकडक़र धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने हिंदू संगठन की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
Author: Jai Lok







