
झुंझुनूं में सडक़ बना रहे थे, मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा
उदयपुरवाटी। राजस्थान के झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के छापोली गांव में सोमवार को सडक़ बना रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। साथ ही 5 लोग झुलस गए। उदयपुरवाटी एसएचओ रामपाल ने बताया- बजरी मिलाने के काम में आने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। इससे उसमें करंट दौड़ गया। वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।

पूर्व मंत्री बोले-ये राजनीति करने का मुद्दा नहीं
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- हर मृतक के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। ये कोई राजनीति करने का मुद्दा नहीं है। ये वक्त पीडि़त लोगों के साथ खड़े होने का है। उनका पुनर्वास कैसे हो, ये देखना चाहिए। कलेक्टर को यहां आकर परिवारों को आश्वासन देना चाहिए। विधायक भगवानाराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।

ये पाँच लोग हुए घायल
छापोली निवासी महेंद्र पुत्र बनवारी लाल सैनी, गीता देवी (45) पत्नी मदन लाल मेघवाल, संतरा देवी (35) पत्नी सतीश मेघवाल, गिदाराम (45) पुत्र धन्नाराम सैनी और मंजू देवी (38) पत्नी राजेश कुमार घायल (झुलसे) हैं।
इन 8 लोगों की हुई मौत
हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30) पुत्र शंकर लाल, मंगलचंद (22) पुत्र गिरधारीलाल गुर्जर, कालूराम गुर्जर (29) पुत्र भीखाराम गुर्जर और पवन गुर्जर (23) पुत्र जगदीश गुर्जर। छापोली निवासी विष्णु सैनी (38) पुत्र नानूराम सैनी, सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30) पुत्र महावीर सैनी, मुकेश सैनी (27) पुत्र शंकरलाल सैनी और फतेहचंद सैनी (32) पुत्र जगदीश।
बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई यात्री बस से 7.158 किलो गांजा बरामद





