Download Our App

Home » Uncategorized » बदमाशों ने अधिवक्ता पर किया बेसबॉल और डंडों से हमला

बदमाशों ने अधिवक्ता पर किया बेसबॉल और डंडों से हमला

साथी अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी, दी थाने के घेराव की चेतावनी

जबलपुर (जयलोक)।  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता को बेसबॉल और लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। अधिवक्ता का नाम रॉबिन जैन बताया जा रहा है। घटना रात 12.30 बजे की बताई जा रही है। जब वे अपने दफ्तर में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे, तभी विजय ठाकुर नाम के युवक ने फोन करके उन्हें बाहर मिलने बुलाया। अधिवक्ता जैसे ही बाहर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद विजय ठाकुर, बिरजू, बिट्टू पांडे और 2 अन्य अज्ञात युवकों ने उन्हें घेरकर जबरन रुपयों की मांग शुरू कर दी। अधिवक्ता द्वारा रकम देने से साफ  मना करने पर हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया और फिर जमीन पर गिराकर बेसबॉल बैट तथा लाठियों से बेरहमी से पीटा। लहूलुहान होकर वकील के अचेत होते ही पांचों हमलावर मौके से फरार हो गए।।
साथी अधिवक्ताओं में नाराजगी
अधिवक्ता रॉबिन के साथ हुई मारपीट को लेकर साथी अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। अन्य अधिवक्ताओं को सूचना मिलते ही वे रॉबिन के कार्यालय पहुँच गए और राबिन को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर चोटों के कारण उनका इलाज जारी है। साथी अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन ने सभी चिन्हित और अज्ञात हमलावरों को तत्काल सलाखों के पीछे नहीं भेजा, तो वे एकजुट होकर कोतवाली थाने का पूर्ण घेराव करेंगे।
कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला
पीडि़त पक्ष के बयानों के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने सभी नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ  वैधानिक धाराओं में मामला कायम कर लिया है। घायल राबिन ने जांच अधिकारियों को बताया कि हमलावर आदतन अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध पहले से विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बदमाशों ने अधिवक्ता पर किया बेसबॉल और डंडों से हमला
error: Content is protected !!