Download Our App

Home » Uncategorized » एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च

एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च

राहुल समेत 19 पार्टियों के नेता मार्च में हुये शामिल
नई दिल्ली (जयलोक)। दिल्ली के रामलीला मैदान में स्ढ्ढक्र के विरोध में इंडिया ब्लॉक की रैली है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत 19 पार्टियों के नेता मिंटो जंक्शन से मार्च करते हुए रामलीला मैदान जा रहे हैं। राहुल गांधी ने पोस्ट किया हमने कार्यकर्ताओं से खरीदारी की अपील की थी, लेकिन कनॉट प्लेस में भाजपा ने जबरन सभी दुकानें बंद करवा दी हैं। आपको पता होना चाहिए कि व्यापारियों को नुकसान कौन पहुंचा रहा है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, फारुक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता खुली बस में बैठकर रामलीला मैदान की ओर रवाना हुए। रैली में एसआईआर का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठेगी। विपक्ष ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान 50 हजार लोगों का है। मैदान की क्षमता व्यवस्थाओं के बाद 30 से 40 हजार लोगों की रह जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्ष इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुआ है। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।
सलमान खुर्शीद बोले- जनता सडक़ों पर उतर आई है
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, आप देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले हैं। जनता सडक़ों पर उतर आई है। यह पूरे देश के माहौल को दर्शाता है और दिखाता है कि जो कुछ किया गया है, उसके खिलाफ लोग कितनी मजबूती से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
व्यापारियों के नुकसान पर क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने रामलीला मार्च के दौरान कहा कि हमने रैली में आने वालों से यहां शॉपिंग करने की अपील की थी, जिससे दुकानदारों का फायदा हो सके। लेकिन कनॉट प्लेस आते समय पता चला है कि भाजपा ने जबरदस्ती सारी दुकानें बंद करवा दी हैं। देश देख रहा है कि भाजपा दुकानदारों का नुकसान कर रही है।

 

 

नौकरी के जिस काम के लिए चप्पल घिस जाती हैं कलेक्टर ने खड़े-खड़े कर दिया काम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च

Top Headlines

मुख्यमंत्री की पदयात्रा को सफल बनाने में मंत्री राकेश सिंह ने झोंकी ताकत, हर वर्ग को किया जा रहा है शामिल

रिकॉर्ड मैराथन बैठकर कर हर समाज, हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है जबलपुर (जयलोक)।  लोकतंत्र बचाओ

Live Cricket

error: Content is protected !!