Download Our App

Home » Uncategorized » नौकरी के जिस काम के लिए चप्पल घिस जाती हैं कलेक्टर ने खड़े-खड़े कर दिया काम

नौकरी के जिस काम के लिए चप्पल घिस जाती हैं कलेक्टर ने खड़े-खड़े कर दिया काम

अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रही महिला को कलेक्टर अरूण कुमार से मिली बड़ी राहत

जबलपुर (जयलोक)।    कल कलेक्ट्रट कार्यालय पहुंची एक महिला को अंदाज़ा भी नहीं था कि जो अर्जी वो लेकर आई है वो तत्काल नियुक्ति पत्र में बदल जाएगी और जिले के सबसे बड़े अधिकारी की तत्पर कार्यप्रणाली से एक घर के कष्ट तुरंत मिट जायेंगे। नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की कार्यशैली ने जहां सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं उनके कार्यों की चारों ओर सराहना हो रही है, इस कार्य से यह सन्देश भी साफ़  गया है कि आईएएस अधिकारी अरुण कुमार निर्णय लेने में समय नहीं लगाते और सही को सही और गलत को गलत का निर्णय परिस्थिति अनुसार तत्काल लेते हंै। समय पर न्याय ना मिले तो वो न्याय नहीं कहलाता। अधिकारियों की तत्काल निर्णय लेने की क्षमता आम जनता में शासन के प्रति विश्वास बढ़ाती है।
यह बात चर्चा में इसलिए आई क्योंकि कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वह कार्य चंद मिनटों में कर दिया दिखाया जिसे पूरा करने के लिए आवेदकों की चप्पलें घिस जाती हैं। जिसमें कलेक्टर की मानवता और कार्यशैली से एक महिला को पति की मृत्यु के बाद चंद मिनटों में नौकरी का आर्डर मिल गया। कलेक्टर के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के हाथों हांथ दिए गए आदेश की महिला को भी उम्मीद नहीं थी। लेकिन महिनों से चक्कर काट रही महिला की समस्या चंद मिनटों में सुलझ गई। दरअसल हुआ यूँ कि कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे, आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। वहीं कलेक्टर की नजर एक महिला पर पड़ी, जो अपना आवेदन हाथ में लेकर कलेक्टर से मिलने का इंतजार कर रही थी। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला की परेशानी को भांपते हुए उससे चर्चा की। कुंडम से आयी श्रीमती सविता परस्ते ने अपने दिवंगत पति बसंत सिंह परस्ते के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण के संबंध में जानकारी दी। जनजातीय कार्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी बसंत सिंह का 29 दिसंबर 2025 में निधन हो गया था। सविता परस्ते ने बताया कि पति के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने का वे लगभग 8 माह से प्रतीक्षा कर रही हैं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सविता परस्ते की व्यथा को न केवल ध्यान से सुना, बल्कि जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति आदेश बनाकर लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति आदेश पर मौके पर ही हस्ताक्षर कर सविता को प्रदान किया। सविता परस्ते को अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास बरगी में रसोईया के पद पर नियुक्त किया गया है।
विकलांग को तत्काल दिलवाई ट्राई साइकिल
गुरूवार को जब कलेक्टर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे तो इस दौरान उन्होंने एक दिव्यांग की समस्या को भी चंद मिनटों में हल कर दिया। दिव्यांग ट्राईसाईकिल के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहा था। कलेक्टर ने इस मामले में तुरंत अधिकारियों को इस विकलांग ट्रायसाकिइल तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, राहुल पर कसा तंज, कहा अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नौकरी के जिस काम के लिए चप्पल घिस जाती हैं कलेक्टर ने खड़े-खड़े कर दिया काम
error: Content is protected !!