
जबलपुर (जयलोक)। रांझी के आजाद नगर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान हुए विवाद में पारस यादव की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। कल सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार के चिह्नित अवैध निर्माणोंं को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाही से केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने आम जनता के बीच में स्पष्ट संदेश प्रशासन के माध्यम से दिलवाया है कि केंट विधानसभा क्षेत्र में ना अपराध पनपे दिया जाएगा ना ही अपराधियों को संरक्षण मिल पाएगा। विधायक रोहाणी के समर्थकों का यह दावा है कि वे घटना के कुछ देर बाद ही मृतक के परिजनों और क्षेत्रीय लोगों से वादा करके आए थे कि अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसेगा और उनके अवैध कब्जों को जमीदरोज़ किया जाएगा। समर्थकों का दावा है कि अपराध के प्रति विधायक अशोक रोहाणी ने जो सार्वजनिक दावा किया था उसे पूरा किया। वहीं पीडि़त परिजनों और क्षेत्रीय लोगों की माँग है कि इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसी ही शख्त कार्रवाही होनी चाहिए। जिससे क्षेत्र में सक्रिय हो रहे हर अपराधी के मन में कानून का भय व्याप्त हो और ऐसी जघन्य अपराध करने वालों के मन में डर पैदा हो।

ये था मामला
रांझी के आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान हुए विवाद में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय पारस यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पारस यादव की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने विकल मोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। मामले में रांझी पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद एक आरोपी के घर को जमीदोज कर दिया गया।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, राहुल पर कसा तंज, कहा अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा




