Download Our App

Home » राजनीति » राहुल का कार्यक्रम जबलपुर में करवाना चाहते थे तन्खा, जीतू ले उड़े इंदौर

राहुल का कार्यक्रम जबलपुर में करवाना चाहते थे तन्खा, जीतू ले उड़े इंदौर

सांसद तन्खा बोले मेरा प्रस्ताव जबलपुर था, लेकिन जीतू का प्रेम इंदौर ले गया यह कार्यक्रम

जबलपुर (जयलोक)। पिछले दिनों भोपल में प्रदेश कांगे्रस की एक बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में जबलपुर के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी शामिल हुए थे। उन्होंने इस बैठक में प्रदेश के युवाओं पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करने का सुझाव भी दिया था। श्री तन्खा ने बैठक में यह भी सुझाव दिया था कि कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज का कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित किया जाए। इस कार्यक्रम के आयोजन में वे सक्रिय भूमिका भी निभाएंगे। विवेक तन्खा का प्रस्ताव प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को भा गया और उन्होंने यह कार्यक्रम इंदौर में आयोजित कराने का निर्णय करा लिया। इस कार्यक्रम को लेकर अब सांसद विवेक तन्खा और प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच खींचतान सार्वजनिक हो गई है।

इंदौर में 12 सितम्बर को हो रहे राहुल गांधी के छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर श्री तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट के जरिए  खुलासा किया है कि राहुल गांधी के छात्रों की गूंज का कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित करने का सुझाव सबसे पहले उन्होंने ही दिया था और वे इसे जबलपुर में आयोजित कराना चाहते थे। श्री तन्खा ने लिखा कि मेरा प्रस्ताव जबलपुर था लेकिन जीतू का प्रेम इंदौर।

 

सांसद विवेक तन्खा ने अपनी पोस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए इशारों में लिखा है कि कार्यक्रम स्थल को लेकर जीतू पटवारी का प्रेम इंदौर शहर के प्रति था। श्री तन्खा के इस बयान के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बड़े कार्यक्रमों के स्थानों को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाने को लेकर कांगे्रसजनों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

 

दिल्ली की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » राहुल का कार्यक्रम जबलपुर में करवाना चाहते थे तन्खा, जीतू ले उड़े इंदौर
error: Content is protected !!