Download Our App

Home » Uncategorized » लॉर्डगंज पुलिस ने युवक को पकड़ा, थाने लाये तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत

लॉर्डगंज पुलिस ने युवक को पकड़ा, थाने लाये तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत

न्यायिक जाँच होगी, गढ़ाफाटक महाकाली की भीड़ में अभद्रता के आरोप में पकड़ा गया था युवक

जबलपुर (जय लोक)। लार्डगंज थाना पुलिस ने  गढ़ा फाटक क्षेत्र में महाकाली पंडाल के पास दर्शन के दौरान समिति की शिकायत पर  शहपुरा भभकी निवासी आकाश चौधरी को इतिहास के तौर पर हिरासत में लिया और पुलिस थाने लाकर पूछताछ के लिए बैठाया। कुछ समय बाद युवक की अचानक तबियत बिगडऩे पर उसे पुलिस ने अपने वहां से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रशासन ने मारपीट के दावों को खारिज करते हुए मामले की न्यायिक जांच बात कही है। पुलिस की वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि थाने में एक दर्जन से अधिक कैमरे लगे हैं और किसी भी कमरे में युवक के साथ थाने में किसी प्रकार की मारपीट या बनता दर्ज नहीं है युवक को केवल सुरक्षा की दृष्टि से लाकर थाने में बैठाया गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक नशे में प्रतीत हो रहे युवक की हालत बिगड़ गई।अस्पताल में पुलिस और परिजनों के बीच झूमा झटकी की स्थिति भी निर्मित हुई। हंगामे के बीच पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा की ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के भाई विवेक चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो बाइक से अपने भाई के साथ गढ़ा फाटक में दशहरा/महाकाली दर्शन देखने गए थे और मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। उसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने उनका मोबाइल छीन लिया और कॉलर पकडक़र उनके भाई को हिरासत में ले लिया।

विवेक के अनुसार, जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करके भगा दिया और कहा कि सुबह भाई को छोड़ देंगे। हालांकि, सुबह उनके घर कोटवार का फोन आया, जिसमें उसके भाई की मौत होने की सूचना दी गई। परिजनों का दावा है कि युवक की मौत थाने या हिरासत में हुई है और उसके साथ पुलिस द्वारा गलत बर्ताव किया गया।
पुलिस का कहना है –  मामले में सीएसपी अखिलेश गौर ने स्पष्ट किया कि दशहरा दर्शन के दौरान गढ़ा फाटक में भीड़ के बीच अभद्रता और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत समिति के सदस्यों द्वारा मिली थी। युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, इसलिए उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाने में सुरक्षार्थ बैठाया गया था। सीएसपी का कहना है कि थाने में कुछ समय बाद जब पुलिसकर्मियों ने चेक किया तो युवक की तबियत बिगड़ती (अस्वस्थता) दिखाई दी। इसके बाद तत्काल पुलिस वाहन के जरिए उसे नेशनल अस्पताल ले जाया गया। इलाज और जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
न्यायिक जांच के आदेश- सीएसपी अखिलेश गौर ने थाने में किसी भी प्रकार की मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि थाने परिसर में लगभग 13 से 16 सीसीटीवी  कैमरे लगे हुए हैं। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर न्यायालय से न्यायिक जांच का निवेदन किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

 

पारले जी बिस्कुट फैक्ट्री में भडक़ी आग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लॉर्डगंज पुलिस ने युवक को पकड़ा, थाने लाये तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत
error: Content is protected !!