Download Our App

Home » दुनिया » लोकसभा में विपक्ष ने लगाए हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे

लोकसभा में विपक्ष ने लगाए हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे

हंगामें के चलते सदन 9 मार्च तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली (जयलोक)। बजट सत्र के 13वें दिन शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही महज 10 मिनट ही चल सकी। जैसे ही सदन शुरू हुआ, विपक्षी सांसदों ने हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसके लगभग 5 मिनट बाद ही सदन को स्थगित कर दिया गया।
दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन हंगामे के बीच में ही एजुकेशन और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश कर दिए गए। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने सदन को 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। बजट सत्र इस बार दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चला, जबकि दूसरा चरण 23 दिन के ब्रेक के बाद 9 मार्च से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। इधर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की योजना बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और शिवराज सिंह चौहान ने गांधी पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर किसानों के हितों के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने इस समझौते के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को ‘बेचने’ का आरोप लगाया था। केंद्रीय मंत्रियों ने इसे निराधार और किसान-विरोधी बताया, साथ ही राहुल पर झूठ फैलाकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
लोकसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर तब और गर्माया जब विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर बहस जारी रही। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी या नहीं। जबकि लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही 09 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई, जिसके साथ ही बजट सत्र का प्रथम चरण भी पूर्ण हो गया।

 

 

कार चालक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सडक़ हादसे में विवाद के बाद की थी चाकू मारकर हत्या

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » लोकसभा में विपक्ष ने लगाए हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket