Download Our App

Home » अपराध » लोन दिलाने के नाम पर 29 लाख रूपये हड़पे: बिल्डर जसपाल ओबेरॉय धोखाधड़ी के बने शिकार

लोन दिलाने के नाम पर 29 लाख रूपये हड़पे: बिल्डर जसपाल ओबेरॉय धोखाधड़ी के बने शिकार

जबलपुर (जयलोक)
थाना गोरखपुर में बिल्डर जसपाल ओबेराय उम्र 75 साल निवासी आदर्श नगर नर्मदा रोड थाना गोरखपुर ने एक लिखित शिकायत की कि दिनांक 15 मार्च को अभिमन्यु सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी जिसने वादा किया था कि 5 प्रतिशत कमीशन लेकर उनको लोन दिला देगा, 2 प्रतिशत एडवांस लेगा। वह उसकी बातों में आ गया और 5 करोड लोन के लिये 10 लाख रुपये का चैक पंजाब एंड सिंध बैंक का दिनांक 24-03-2021 को दिया इसके बाद उन्होंने और दबाव बनाया 3 करोड़ और ले लो तथा 3 करोड़ के 2 प्रतिशत के हिसाब से 6 लाख रुपये और उससे ले लिये।   इसके बाद बोला की 2 प्रतिशत से काम नहीं होगा काफी बड़ी राशि है पैसे और लगेंगे बैंक में काम नहीं हो पा रहा है मैं योगेश भाई पटेल को भेज रहा हूं पैसे उन्हें दे देना।  कुछ दिनों बाद उसके बताये नाम का व्यक्ति जबलपुर आया जिसके रूकने की व्यवस्था होटल में की तथा उसे दिनांक 19-04-2021 को नगद 5 लाख रूपये तथा दिनांक 24-04-2021 को 4 लाख रुपये नगद और दिये ,  साथ ही होटल मे रूकने का बिल  दिनांक 24.-04-2021 को 4803 रूपये एवं दिनांक 17-04-2021 को 4424 रुपये का उसने दिया। इसके पश्चात् इंदौर निवासी अभिमन्यु ने इंदौर बुलाया की आपका लोन हो गया है। स्टाम्प पेपर खरीदी के लिये नगद 2 लाख 23 हजार रूपये इंदौर आकर दीजिये। वह इंदौर गया उपरोक्त रकम दी। अभिमन्यु सिंह की फर्म ए एस. के. एसोसिएट्स रागुन आर्केड, अबोव, यू-टर्न बिल्डिंग विजय नगर, इंदौर आफिस में पहुंचा। जहॅा अभिमन्यु सिंह ने 45 दिन में लोन व्यवस्था करने की बात कहीं थी अथवा आपके पैसे वापस कर देंगे कहा। लेकिन अब तक लोन नहीं मिला बार बार कहने पर भी न ही लोन   दिला रहा है और  न ही हमारी रकम वापस कर रहा है। शिकायत जांच पर लोन दिलाने के नाम पर 29 लाख रूपये धोखाधड़ी करना पाये जाने पर थाना गोरखपुर मे दिनांक 6-9-24 को आरोपी अभिमन्यु सिंह के विरूद्ध   धारा 420 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » लोन दिलाने के नाम पर 29 लाख रूपये हड़पे: बिल्डर जसपाल ओबेरॉय धोखाधड़ी के बने शिकार