जबलपुर (जय लोक)। जिले का कैंट विधानसभा क्षेत्र आज से अपनी एक अलग उपलब्धि के लिए जाना पहचाना जाएगा। विधायक अशोक रोहाणी के प्रयासों से निर्मित हुआ 27 करोड़ रुपए की लागत का रांझी स्टेडियम खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बड़ा अवसर प्रदान करेगा। यह पल ऐतिहासिक इसलिए भी होने जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस नए विकास कार्य की सौगात कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोगों और जबलपुर वासियों को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के कर कमलों से इसका उद्घाटन आज होने जा रहा है। विधायक अशोक रोहाणी बहुत लंबे अरसे से कैंट विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम की माँग को पूर्ण करने में लगे हुए थे। 27 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम में अभी 9 करोड़ रुपए की राशि का कार्य होना और बाकी है। सन 2023 से शुरू हुआ यह कार्य आज लगभग अपना मूर्त रूप ले चुका है।
लगभग 13 एकड़ की भूमि पर अधीन आधुनिक सुविधाओं के साथ बना खेल परिसर – यह खेल परिसर कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रांझी के जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब स्थित लगभग 12.7 एकड़ भूमि में बना है। इस खेल परिसर में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा आयोजित करने की संभावना रहेगी। 400 मीटर का आठ लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया गया है। इसकी निर्माण राशि तकरीबन 7 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही तीरंदाजी, फुटबॉल खिलाडिय़ों के लिए हॉस्टल सुविधा हाई जंप आदि खेलों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध रहेंगी।
खेल परिसर में 6250 वर्ग मीटर क्षेत्र में तीरंदाजी एरिया अभी बनाया गया है जिस पर 5070 मीटर की तीरंदाजी की स्पर्धाएं आयोजित हो सकेंगी। यहां तकनीकी भवन के साथ ही दर्शक गैलरी के पवेलियन हॉस्टल का निर्माण भी किया गया है। तीन मंजिला तकनीकी भवन बनाया गया है जिसमें खिलाडिय़ों के कक्ष, फिजियोथैरेपी का कक्ष, कोच का कक्ष, मीटिंग हॉल क्लास रूम, जिम लाइब्रेरी और ऑफिस कक्ष जैसी सुविधाएं रखी गई हैं।
74 बिस्तरों का हॉस्टल – इस खेल परिसर में खिलाडिय़ों के रुकने के लिए सर्व सुविधायुक्त 74 बिस्तरों का भाव हॉस्टल भी बनाया गया है जिसमें 24 शयनकक्ष के साथ ही 12 कक्ष महिला खिलाडिय़ों एवं 12 कक्ष पुरुष खिलाडिय़ों के लिए बनाए गए हैं सभी में अटैक टॉयलेट और ए सी भी लगाए गए हैं। हॉस्टल भवन में डाइनिंग हॉल, किचन और कॉमन रूम की व्यवस्था भी की गई है।
ढाई करोड़ का जिम – इस खेल का परिसर में एक हाल में आधुनिक जिम की व्यवस्था की गई है। इस जिम में लगभग दो करोड़ 50 लख रुपए के वेट ट्रेनिंग और जिम से संबंधित उपकरणों को रखा गया है ताकि खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में किसी प्रकार की अड़चन ना आए।
