Download Our App

Home » जीवन शैली » विधायक रोहाणी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा : पोलियो अभियान का आज से शुभारंभ

विधायक रोहाणी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा : पोलियो अभियान का आज से शुभारंभ

जबलपुर (जयलोक)
तीन दिवसीय पोलियो अभियान का आज से शुभारंभ किया गया है। आज पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आज से शुरू हुए पोलियो अभियान के लिए बच्चों के माता पिता से भी अपील की गई है कि वे अपने अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे इस अभियान का शहर में शुभारंभ रांझी अस्पतााल से हुआ।
इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी और सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने कहा कि पोलियो का यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर व्यवस्था की गई है। ताकि माता पिता नजदीक जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला सकें। जिले में 3 लाख 80 हजार है बच्चों को दो बूँद जिंदगी की पिलाई में जाएगी। विभाग ने इसके लिए अस्पतालों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीमें तैनात की हैं, इसके अलावा न ट्रांजिट और मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है। पूरे जिले में आज 2 हजार 448 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख चौराहों आदि पर 69 ट्रांजिट टीमें भी मौजूद रहेंगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » विधायक रोहाणी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा : पोलियो अभियान का आज से शुभारंभ