Download Our App

Home » अपराध » विस्फोट कांड : आरोपियों भाइयों की रिमांड बढ़ी , दे रहे अलग -अलग बयान

विस्फोट कांड : आरोपियों भाइयों की रिमांड बढ़ी , दे रहे अलग -अलग बयान

जबलपुर (जयलोक)। अधारताल थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्स फॉर्म नाम से संचालित कबडख़ाने में हुए भीषण विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कबाड़ खाने के संचालक दो भाई कपिल जैन और सलिल जैन को आरोपी बनाया है और इन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। इन दोनों आरोपियों की रिमांड कोर्ट ने सोमवार तक बढ़ा दी है। यह दोनों आरोपी पुलिस को अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं। उनके बयान भी अलग-अलग सामने आ रहे हैं। यहां तक की पुलिस जब इन्हें घटनास्थल पर लेकर पहुंची और पूरी घटना को दोबारा से रीक्रिएट करने एवं साक्ष्य जुटाने के प्रयास किया गया उस दौरान भी आरोपियों ने अलग-अलग बयान और जानकारियां पुलिस के समक्ष रखी।   घटना का रिक्रिएशन करने पहुंची पुलिस टीम को दोनों आरोपी भाइयों के बयान और उनके कथन से जब संतुष्टि नहीं हुई। तो दोबारा उन्हें घटनास्थल पर ले जाया गया और फिर से सीन को रीक्रिएट करने के लिए प्रयास किए गए।  इस दौरान भी दोनों आरोपी भाइयों ने अलग-अलग जानकारियां पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसके पश्चात उन्हें सोमवार तक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस को पूरा संदेह है कि कबाड़ खाने के संचालक दोनों भाई कपिल जैन और सलिल जैन पुलिस से  कुछ छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि विस्फोट के बाद गोदाम में मौजूद कर्मचारी कबाड़ में नीचे दब गया था। जिसे उसके साथ ही कर्मचारियों ने बाहर निकाल। कल सैन्य अधिकारियों और सीओडी के अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी और जांच पड़ताल की।
कबाड़ हटाकर देखा नीचे क्या है- कल जांच करने पहुंची टीम ने कबाड़ खाने के अंदर भरे पड़े कबाड़ को   हटाकर यह देखने का भी प्रयास किया कि इसके नीचे क्या-क्या सामान भरा पड़ा है। इस पूरी जांच पड़ताल का मुख्य उद्देश्य यही देखना था कि इस कबडख़ाने में अभी कहीं और भी विस्फोटक पदार्थ या बम के खोल आदि तो नहीं पड़े हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » विस्फोट कांड : आरोपियों भाइयों की रिमांड बढ़ी , दे रहे अलग -अलग बयान