Download Our App

Home » Uncategorized » वीरांगना दुर्गावती के 461 बलिदान दिवस पर कल होंगे आयोजन : मुख्यमंत्री भी समाधि जाएँगे और विटनरी कॉलेज में करेंगे सभा

वीरांगना दुर्गावती के 461 बलिदान दिवस पर कल होंगे आयोजन : मुख्यमंत्री भी समाधि जाएँगे और विटनरी कॉलेज में करेंगे सभा

जबलपुर (जयलोक)
वीरांगना दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर कल 24 जून को समाधि तथा भंवरताल में प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होगें। इस दिन प्रात: 7 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि पर पुलिस बल द्वारा सलामी दी जायेगी। पुष्पांजलि के उपरांत मशाल प्रज्जवलन और धावकों का मशाल सहित भंवरताल के लिये प्रस्थान होगा। प्रात: 9 बजे भंवरताल उद्यान में रानी दुर्गावती की गजारूढ़ प्रतिमा के समक्ष पुलिस बल द्वारा परम्परागत सषस्त्र सलामी, पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि और भांवांजलि अर्पित की जावेगी। इस समारोह में वीरांगना दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
तैयारियों का जायजा  
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कल 24 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित प्रवास को दृषिटगत रखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही हेलीपेड का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एडीएम नाथूराम गौंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 जून को रानी दुर्गावती के समाधि स्थल में पुष्पांजलि अर्पति करेंगे और वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » वीरांगना दुर्गावती के 461 बलिदान दिवस पर कल होंगे आयोजन : मुख्यमंत्री भी समाधि जाएँगे और विटनरी कॉलेज में करेंगे सभा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!