Download Our App

Home » जीवन शैली » शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के जनकल्याणकारी अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे : जन्म शताब्दी संपूर्ति महोत्सव के अवसर पर ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी की घोषणा

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के जनकल्याणकारी अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे : जन्म शताब्दी संपूर्ति महोत्सव के अवसर पर ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी की घोषणा

जबलपुर (जयलोक )
अनंत श्री विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज के जन्म शताब्दी संपूर्ति महोत्सव का शंकराचार्य मठ बगलामुखी मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी सुद्धानंद जी ने घोषणा की कि जिस प्रकार जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूप सरस्वती महाराज द्वारा अपने जीवन काल में देशभर में जनकल्याण के जो कार्य किए गए उन कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। शंकराचार्य जी द्वारा सेवा के अनेक प्रकल्प भी स्थापित किए गए ऐसे ही और भी प्रकल्प आगे भी स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर कल प्रात: काल से ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। रुद्राभिषेक ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी द्वारा किया गया। दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। सायं काल शंकराचार्य मठ में धार्मिक सभा का आयोजन हुआ इसमें शंकराचार्य जी की सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी के साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति,विधायक अशोक रोहाणी , ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी, सच्चिदानंद शेकटकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती देश के एक मात्र ऐसे धर्माचार्य चार्य रहे जो स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे और जिन्होंने जन सेवा के देश भर में अनेक ऐसे कार्य किये जो आज भी उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखेंगे। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। इस वर्ष का शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक भास्कर के गिरीश दुबे को दिया गया। इस शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार में उन्हें एक लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। इस आयोजन के अवसर पर  विधायक अभिलाष पांडे, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, उपमहाधिवक्ता विवेक शर्मा सहित अन्य विशेषजन भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट बृजेश दुबे ने किया।
इनका हुआ सम्मान
जयलोक के समूह संपादक सच्चिदानंद शेकटकर, संपादक परितोष वर्मा, राहुल मिश्रा,सुरेन्द्र दुबे, रामकृष्ण परमहंस,धनेन्द्र  चौरसिया,संजय साहू,आशीष विश्वकर्मा,नीरज मिश्रा,आनंद  मनोध्या,सुनील साहू,प्रवीण अग्रहरि,पवन पाण्डे, राजेश द्विवेदी,नरेंद्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव,प्रतीक अवस्थी,बिजेन्द्र पाण्डे,अमित सोनी, के के नामदेव,अफरोज खान को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्तिपत्र,द्वारका के अंगवस्त्र,उपहार सहित नगद राशि प्रदान की गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के जनकल्याणकारी अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे : जन्म शताब्दी संपूर्ति महोत्सव के अवसर पर ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी की घोषणा