
जबलपुर (जय लोक)। मदन महल पुलिस को एक शराब तस्कर पति पत्नी को हिरासत में लेने के लिए पसीना बहाना बड़ा। पुलिस को देख पति ने जहां छत से छलांग मार दी तो वहीं पत्नी ने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया। काफी हंगामें के बाद दोनों पति पत्नी को हिरासत में ले लिया गया। वहीं इनके पास से बड़ी मात्रा में शराब जप्त की गई।

मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि सूचना मिली कि आमनपुर कालीमठ निवासी बंटू विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ घर के पास भारी मात्रा में शराब रखे विक्रय कर रहा है। सूचना पर दबिश दी गई। संदेही विश्वकर्मा के मकान में लोहे का गेट अंदर से ताला लगाकर बंद होना पाया गया जिसे खुलवाने हेतु कई बार आवाज लगाने के बाद गेट नहीं खोला गया। बंटू विश्वकर्मा की पत्नी रजनी द्वारा घर के अंदर से कहा गया कि बंटू घर पर नहीं है लेकिन बंटू की पत्नी ने गेट नहीं खोला, जब गेट को खोला गया, रजनी विश्वकर्मा मिली तथा छत से भड़भड़ाने की आवाज आने पर देखा बंटू छत के रास्ते छलांग लगाकर भागता दिखा। रजनी ने पूछताछ पर बताया कि बंटू विश्वकर्मा को छत पर छिपाया था। घर के अंदर पोर्च पर सीढिय़ों के पास भारी मात्रा में शराब रखी मिली। बंटू विश्वकर्मा की पत्नी रजनी विश्वकर्मा घर के पहले कमरे के अंदर बने कमरे में भागकर चली गयी तथा अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा खुलवाकर रजनी को अभिरक्षा में लिया गया, सीढिय़ों के पास रखी शराब चैक करने पर 3 कार्टन में बड़ी मात्रा में शराब रखी मिली। रजनी द्वारा जिस कमरे में खुद को बंद कर लिया गया था उस कमरे में भी 10 कार्टन में शराब बरामद की गई।

इस तरह कुल 43 बाटल, 818 पाव अंग्रेजी एवं 387 देशी शराब तथा शराब बिक्री के 6 हजार 150 रूपये जप्त करते हुये आरोपी पति-पत्नि के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी बंटू विश्वकर्मा को भी अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया। उल्लेखनीय है कि बंटू विश्वकर्मा अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से 7 अपराध पंजीबद्ध हंै।


चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Author: Jai Lok





