Download Our App

Home » News » शहडोल में पुरानी रंजिश का खूनी अंत ट्रैक्टर से कुचलकर चाचा की हत्या, भतीजा घायल

शहडोल में पुरानी रंजिश का खूनी अंत ट्रैक्टर से कुचलकर चाचा की हत्या, भतीजा घायल

शहडोल। शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम धरी नंबर-01 में पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, गांव में कुछ समय से चले आ रहे विवाद के बीच दो आरोपियों ने घर के सामने बैठे चाचा-भतीजे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
घटना में रामप्रताप कोरी (45) की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे दुर्गा कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बाणसागर परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही देवलोंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वारदात के बाद अस्पताल और गांव में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जिसके चलते एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

 

ठेकेदार ब्लैक लिस्ट हो जाएंगे तो इंजीनियर्स की रोजी रोटी का क्या होगा….

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शहडोल में पुरानी रंजिश का खूनी अंत ट्रैक्टर से कुचलकर चाचा की हत्या, भतीजा घायल

Top Headlines

8 अगस्त को प्रारंभ होगी जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान एलायंस एयर का विमान मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सुबह जबलपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेगा

जबलपुर (जयलोक)।जबलपुर से कोलकाता के बीच महत्वपूर्ण हवाई संपर्क 08 अगस्त को उस समय स्थापित हो जायेगा जब एलायंस एयर

Live Cricket