Download Our App

Home » Uncategorized » शहर की सफाई व्यवस्था देखने सडक़ पर उतरे कलेक्टर-निगमायुक्त

शहर की सफाई व्यवस्था देखने सडक़ पर उतरे कलेक्टर-निगमायुक्त

तीन पत्ती से रानीताल, जीटीएस, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट्स तक स्वच्छता का जायजा लिया

जबलपुर (जयलोक)। शहर में त्यौहार के मौके पर साफ सफाई की क्या स्थिति है इसका जायजा लेने आज कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार सडक़ पर उतरे। उन्होंने टीम के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्वच्छता और प्रसंस्करण संयंत्रों का जायजा भी लिया।निरीक्षण की शुरुआत तीन पत्ती से रानीताल जीटीएस क्षेत्र से हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीएंडडी वेस्ट प्लांट का भी बारीकी से मुआयना किया। नगर निगम द्वारा संचालित इन तमाम यूनिटों के कार्यों को देखकर कलेक्टर ने संतुष्टि जताई और निगम टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।
कर्मचारियों से आत्मीय संवाद और प्रेरणा- निरीक्षण के समय कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कचरा गाडिय़ों के चालकों और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के गेट कीपर से आत्मीयता से हाथ मिलाया। मैदानी स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले इन कर्मचारियों के कार्यों की उन्होंने खुले दिल से सराहना की, जिससे पूरी टीम का मनोबल काफी ऊंचा हुआ।निरीक्षण के समापन पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नगर निगम की टीम भावना को इसी तरह आगे भी पूरी शिद्दत के साथ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार बहुत बढिय़ा काम कर रहे हैं और अब इसे और आगे ले जाते हुए शहर में और भी बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।इस दौरान अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा तथा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज एवं अर्जुन यादव सहित निगम के अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

 

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, आरोपी निकला रैपिडो बाइक चालक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शहर की सफाई व्यवस्था देखने सडक़ पर उतरे कलेक्टर-निगमायुक्त
error: Content is protected !!