Download Our App

Home » अपराध » शादी समारोह में चाकू मारकर युवक की हत्या : कूलर बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

शादी समारोह में चाकू मारकर युवक की हत्या : कूलर बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
जबलपुर (जयलोक)
विजय नगर स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह की खुशियाँ मातम में बदल गईं। जहाँ एक ओर बहन के सात फेरे हो रहे थे तो वहीं दूसरी ओर चार युवकों ने चाकू मारकर उसके भाई की हत्या कर दी। विवाद का कारण कूलर का बंद होना बताया जा रहा है। जिसमें आरोपी कूलर बंद होने पर हंगामा करने लगा। इस बीच उसकी मृतक से बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई। सभी ने सोचा विवाद शांत हो गया लेकिन इस बीच चार युवक आए और मृतक पर चाकू से हमला कर भाग निकले। घायल को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि विजय नगर अंतर्गत मैरिज गार्डन में राज अहिरवार की बहन की शादी हो रही थी। तभी कल रात दो बजे कूलर बंद हो गया। तभी कूलर बंद होने की बात पर एक लडक़ा शोर मचाने लगा। राज ने उसे शांत रहने को कहा, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई। राज ने उस लडक़े की पिटाई भी कर दी। इसके बाद लडक़ा बाहर गया और फोन करके अपने तीन साथियों को बुला लिया। चारों ने मिलकर राज के साथ बहस की और फिर चाकू से हमला कर दिया। राज को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं।
मृतक का है अपराधिक रिकार्ड
मृतक राज के संबंध में यह भी कहा जा रहा है कि उसका अपराधिक रिकार्ड है। शहर के कई थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। आज उसके शव को पीएम किया गया और परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
दुल्हन की मामा का बेटा है मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक राज दुल्हन के मामा का बेटा है। जो माढ़ोताल का रहने वाला था। आखिरी बार रात 11 बजे राज की अपनी माँ से फोन पर बात हुई थी। दूसरी ओर हत्यारों के संबंध में बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी बारात में लडक़े पक्ष की ओर से आया था। कूलर बंद होने के बाद वह हंगामा मचाने लगा। जिससे राज ने शांत कराया लेकिन नौबत हाथापाई तक पहुँच गई। रात दो बजे जैसे ही राज पंडाल से बाहर निकला तो मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों ने उसे घेरकर कमर और सीने में चाकू से हमला किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शादी समारोह में चाकू मारकर युवक की हत्या : कूलर बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!