
रामपुर (एजेंसी/जयलोक)
रामपुर में शॉपिंग को गई सैदनगर की दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। 15 दिन पहले हुई शादी के बाद दुल्हन पहली बार पति के साथ शॉपिंग करने मार्केट गई थी। पति को बाहर खड़ा कर पत्नी दुकान के अंदर कुछ खरीदने की बात कह कर चली गई। मायूस पति शाम तक पत्नी का इंतजार करता रहा। शाम को पता चला पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई तब पति के होश उड़ गए।
गांव निवासी एक युवक की शादी 15 दिन पहले हुई थी। बताते हैं शादी के 2 दिन बाद युवक अपने होटल पर चला गया था। दो दिन पहले युवक जैसे ही घर वापस आया दुल्हन शॉपिंग के लिए रामपुर चलने की जिद करने लगी। पति पत्नी को शॉपिंग कराने के लिए रामपुर शादाब मार्केट ले गया। पति को गेट पर छोड़ पत्नी कुछ सामान खरीदने की बात कहकर अंदर मार्केट में चली गई। तभी दुल्हन ने अपने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ गायब हो गई। काफी देर तक पत्नी वापस नहीं आई, तब पति को चिंता सताने लगी। इस दौरान पति ने आसपास की दर्जनों दुकानों में पत्नी को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान युवक ने अपनी ससुराल फोन कर पत्नी के बारे में जानकारी जुटाना चाही लेकिन ससुराल वालों ने जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। शाम तक इंतजार करने के बाद मायूस पति अपने घर लौट गया। घर जाकर मालूम हुआ दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है।

Author: Jai Lok







