
जबलपुर (जयलोक)
श्री बगलामुखी सिद्ध पीठ शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर मढ़ाताल, जबलपुर मे जगद्गुरु शंकराचार्य पीठद्वयाधीश्वर महाराज श्री के निजी सचिव ब्रह्मचारी श्री सुबुध्दानन्द जी महाराज के भव्य चातुर्मास के क्रम एवं पवित्र श्रावण मास के पावन पुनीत अवसर पर पूज्य ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानन्द जी महाराज की सत्प्रेरणा से दिनांक 10 अगस्त 2024 से 18 अगस्त 2024 तक श्री शिव महापुराण एवं असंख्य रुद्री निर्माण (पार्थिव शिवलिंग) का आयोजन किया जा रहा है जिससे आज श्री शिव महापुराण की भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण में ही निकाली गई।
कथा व्यास पूज्य ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद जी महाराज श्री के श्री मुख से नित्य कथा का रसास्वादन कराया जाएगा। इस पावन दिव्या अमृतमयी कथा सरिता में अवगाहन हेतु आप सभी श्वेष्ट बन्धु बान्धवों सहित आमन्त्रित हैं।
कथा नित्य शाम 7.00 बजे प्रारंभ होगी। उसके उपरांत भगवान शिव का महारूद्राभिषेक संपन्न होगा।उपस्थिति की अपील श्रीमति नीता पटेल, श्रीमति सुरभि अर्पित साहू,आराधना चौकसे, वसुंधरा पाण्डेय, मनोज सेन, आशीष चौकसे से गोविंद साहू , शारदा दुबे आदि।

Author: Jai Lok







