Download Our App

Home » राजनीति » संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाएं-चौधरी, प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाएं-चौधरी, प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

जबलपुर (जय लोक)। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा आयोजित ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन की शुरुआत मुख्य प्रशिक्षक महेंद्र जोशी ने प्रशिक्षण सत्र के साथ की। आज के कार्यक्रम में शामिल प्रमुख वक्ताओं ने कांगे्रस कार्यकर्ताओं को जिस गर्मजोशी और तार्किक बातों से संबोधित किया जिसके कारण कांगे्रस के नेता और कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह का संचार हुआ है।

ग्रामीण कांगे्रस के प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि शिविर के अंतिम दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

शिविर की शुरुआत प्रात: कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन एवं वंदे मातरम् के साथ हुई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव  एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओंं में वैचारिक स्पष्टता विकसित करना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करना रहा।

दोनों अध्यक्षों की मेहनत से शतप्रतिशत रही उपस्थिति

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर का लंबे अरसे बाद आयोजन किया गया था। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर कांगे्रस के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ग्रामीण कांगे्रस के अध्यक्ष संजय यादव ने काफी प्रयास किए और उनकी मेहनत रंग लाई। परिणाम स्वरूप प्रशिक्षण शिविर के दोनों दिनों में आमंत्रित पदाधिकारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर शामिल हुए सभी कांगे्रस के सदस्य उत्साह और नए जोश से परिपूर्ण नजर आए।

 

वार्ड स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी प्रियंका सोनी, प्रियंका को मिली जबलपुर महिला कांग्रेस की कमान, कार्यकर्ताओंं में उत्साह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाएं-चौधरी, प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

Top Headlines

आरबीआई साइबर धोखाधड़ी से निपटने 4 हफ्ते में एसओपी करें तैयार- सुप्रीम कोर्ट, पीठ ने कहा- सभी राज्य शिकायतों के निवारण और गंवाए धन को लौटाने का तंत्र लागू करें

नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)।उच्चतम न्यायालय ने भारतीय रिजर्व बैंक को निर्देश दिया कि वह फर्जी खातों एवं अन्य बैंक खातों के जरिये

संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाएं-चौधरी, प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

Live Cricket

error: Content is protected !!