Download Our App

Home » कानून » संपत उपाध्याय होंगे जबलपुर के नए एसपी

संपत उपाध्याय होंगे जबलपुर के नए एसपी

देर रात हुए तबादले में आदित्य प्रताप सिंह बने सहायक पुलिस महानिरीक्षक

जबलपुर (जयलोक) । मंगलवार रात एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली, मोहन यादव सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों को ट्रांसफर किये हैं। जिसमें जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, वे भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह के तबादले को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। कोई इस राजनैतिक दबाव बता रहा है तो कोई सामान्य प्रशासनिक फेरबदल कह रहा है। शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लेकर थाना स्तर तक इस बात की चर्चा होती रहीं।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने अपने एक साल के कार्यकाल में शहर के सुरक्षा व्यवस्था की कमान जिम्मेदारी से संभाली। उनके कार्यालय में शातिर बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुँचाया गया तो वहीं शातिर चोरों, मादक पदार्थ जैसे मामलों में पुलिस ने काफी हद तक सफलता पाई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » संपत उपाध्याय होंगे जबलपुर के नए एसपी