Download Our App

Home » कानून » सडक़ों पर निकले पुलिस अधीक्षक, देखी व्यवस्था, शराबियों पर की सख्ती, मुख्य सैकड़ों चौराहों पर दिखा नियंत्रण

सडक़ों पर निकले पुलिस अधीक्षक, देखी व्यवस्था, शराबियों पर की सख्ती, मुख्य सैकड़ों चौराहों पर दिखा नियंत्रण

जबलपुर (जय लोक)। जिले में नशे में होने वाले अपराधों की संख्या अधिक है। हालांकि इस बार पुलिस अधीक्षक ने शहर में पुलिस की उपस्थित दर्ज करवाने के लिए पुख्ता प्लान बनाया था। होलिका दहन वाली शाम से ही शहर में पुलिस की घेराबंदी और चेकिंग पॉइंट नजर आने लगे थे। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने होली पर्व खुशहाल माहैाल में सम्पन्न हो इसके उद्देश्य से लगायी गयी चाक चौबंद व्यवस्था का भ्रमण कर जायजा लेते हुये ड्यूटी स्थल पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी की। देखा गया है कि अधिकांशत: शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनायें होती है, जिसे घ्यान में रखते हुये शहर एवं देहात थाना क्षेत्र के प्रमुख तिराहे/चौराहे पर जगह जगह फिक्स पीकेट्स (बैरिकेट्स एवं स्टापर के साथ) लगाये गये है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा  कैंट, ओमती, बेलबाग, घमापुर, रांझी, अधारताल, गोहलपुर, कोतवाली, लार्डगंज के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का जायजा लेते हुये ड्यूटी स्थल पर मौजूद अधिकारियों एव कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये सभी को अच्छी ड्यूटी के लिये बधाई दी। भ्रमण के दौरान एसपी ने व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यिूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

नए आबकारी आयुक्त दुरस्त, कर रहे शहर में शराब का कारोबार, आज फिर जारी हुए टेंडर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » सडक़ों पर निकले पुलिस अधीक्षक, देखी व्यवस्था, शराबियों पर की सख्ती, मुख्य सैकड़ों चौराहों पर दिखा नियंत्रण