Download Our App

Home » अपराध » सत्तर लाख की जमीन हड़पे जाने से था परेशान : खिलौना व्यापारी ने खाया जहर

सत्तर लाख की जमीन हड़पे जाने से था परेशान : खिलौना व्यापारी ने खाया जहर

जबलपुर (जयलोक)
देर रात खिलौना व्यापारी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसने आत्म हत्या का कारण कर्ज और उसके साथ जालसाजी करने वाले एक युवक की प्रताडऩा का आरोप लगाया है। व्यापारी ने जहर के सेवन से पूर्व इसकी जानकारी अपनी पत्नी को भी दी थी लेकिन पत्नी ने यह बात मजाक समझी। जब पति ने जहर खा लिया तो उसने इसकी जानकारी पुलिस में दी।
गोहलपुर निवासी खिलौना व्यापारी अफजल अंसारी ने प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल कदीर खान से परेशान होकर खुदकुशी करने की कोशिश की। रविवार देर रात 1 बजे अफजल को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया। अफजल अंसारी ने खुदकुशी के प्रयास से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अधारताल निवासी प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल कदीर खान पर 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने कहा, कदीर से त्रस्त हो चुका हूं। सुसाइड नोट में अफजल ने बताया कि उन्होंने 2019 में खजरी-खिरिया बाईपास के पास 70 लाख रुपए की जमीन खरीदी थी। इस जमीन के लिए उन्होंने 60 लाख रुपए दोस्तों से उधार लिए और पत्नी के जेवर भी गिरवी रखे। बावजूद इसके आज तक उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिला।
सुसाइड की कोशिश से एक घंटे पहले अफजल ने अपनी पत्नी से कहा था कि उनके कर्जदार दोस्त अपना पैसा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा 70 लाख 20 हजार रुपए देने के बाद भी जब जमीन न मिले तो इससे अच्छा मर जाना ठीक होगा। अफजल की पत्नी ने इस बात को मजाक में लिया।
घटना के समय अफजल की पत्नी और बच्चे टीवी देख रहे थे, तभी अफजल किचन में गए और जहर खा लिया। उल्टियां होने पर उन्होंने अपने छोटे भाई अकबर को आवाज दी। गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को भी टीम के साथ अस्पताल पहुंची और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया। अकबर ने बताया कि अफजल को न तो जमीन मिली और न ही कर्ज देने वाले पैसे लौटाने का दबाव छोड़ रहे थे। घटना के बाद आरोपी अब्दुल कदीर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, अफजल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।अफजल अंसारी ने अक्टूबर 2018 में 5200 स्क्वायर फीट जमीन का 70 लाख 20 हजार रुपए में सौदा तय किया था। 24 जनवरी 2019 को पूरी रकम दे दी थी। लेकिन, आज तक न तो रजिस्ट्री हुई और न ही जमीन पर कब्जा मिला। सीमांकन के बाद पता चला कि 5200 स्क्वायर फीट की जमीन वास्तव में 2200 स्क्वायर फीट है। यह घटना बताती है कि प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी आम लोगों की जिंदगी को कितना प्रभावित कर सकती है और इसके गंभीर परिणाम क्या हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सत्तर लाख की जमीन हड़पे जाने से था परेशान : खिलौना व्यापारी ने खाया जहर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!