Download Our App

Home » अपराध » सरपंच और सचिव के वित्तीय अधिकार वापस लिये गये, गबन के 5 लाख उनसे ही वसूले जायेंगे घोटाला : न तो गढ्ढे मिले और न ही पौधे लगे पाये गये

सरपंच और सचिव के वित्तीय अधिकार वापस लिये गये, गबन के 5 लाख उनसे ही वसूले जायेंगे घोटाला : न तो गढ्ढे मिले और न ही पौधे लगे पाये गये

जबलपुर (जय लोक)।  प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप में पनागर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत निरन्दपुर की सरपंच श्रीमती अर्चना पटैल एवं इस ग्राम पंचायत के सचिव राजेश पटैल के  वित्तीय अधिकार वापस ले लिये हैं। यह कार्यवाही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने की है। इस मामले में गबन की गई कुल 5 लाख 22 हजार 695 रुपये गबन की गई राशि की वसूली की कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ के न्यायालय में प्रचलन में है। सूत्रों का कहना है कि गबन कि गई राशि कि वसूली सरपंच ओर सचिव से ही कि जाएगी ।
प्राप्त शिकायतों की जांच जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत पनागर की टीम से कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि ग्राम पंचायत निरंदपुर में सरपंच एवं सचिव ने वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन हितग्राहियों को मजदूरी की राशि का भुगतान नहीं किया । बल्कि उनसे बिना सहमति पत्र लिये मस्टर रोल में अन्य लोगों का नाम चढ़ाकर 35 हजार 152 रुपये की मजदूरी की राशि निकाल ली गई । इसी प्रकार ग्राम पंचायत में पौधारोपण के नाम पर सरपंच एवं सचिव ने 4 लाख कार्य में स्थल पर 69 हजार 183 रुपये की मनरेगा की राशि का गबन किया गया। सरपंच और सचिव द्वारा जहाँ पौधारोपण होना बताया गया जाँच में वहाँ न तो गढ्ढे मिले और न ही पौधे लगे पाये गये।
इसके अलावा सरपंच और सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत मृत व्यक्ति स्व. धनसिंह दुबे के नाम से फर्जी मस्टर रोल जारी कर 18 हजार 360 रुपये राशि का किया गया  गबन भी जाँच में प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया।  ज्ञात हो कि जाँच अधिकारियों द्वारा इस मामले में गबन की गई पूरी राशि को सरपंच एवं सचिव से वसूली योग्य बताया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सरपंच और सचिव के वित्तीय अधिकार वापस लिये गये, गबन के 5 लाख उनसे ही वसूले जायेंगे घोटाला : न तो गढ्ढे मिले और न ही पौधे लगे पाये गये