Download Our App

Home » जबलपुर » सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए डॉक्टर ला रहीं जागरूकता

सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए डॉक्टर ला रहीं जागरूकता

एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से हो सकता है बचाव-डॉ. संगीता श्रीवास्तव

जबलपुर (जय लोक)। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता श्रीवास्तव जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं इसके बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है। वैक्सीन के संबंध में फैले भ्रम को भी डॉक्टर संगीता श्रीवास्तव ने जानकारी देकर दूर किया।  डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे देश में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की शिकायत अब आम बात हो गई है। जिससे बचने का तरीका एचपीवी वैक्सीन है। यह 9-14 वर्ष और 14 से 15 साल की बालिकाओं के लिए सबसे प्रभावी है। डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने बालिकाओं के अभिभावकों से एचपीवी वैक्सीन लगवाने की अपील की है साथ ही सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही गलत व भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की हिदायत दी है।

वैक्सीन से नहीं होता बांझपन
डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने जय लोक से चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह भ्रामक जानकारी है कि इस वैक्सीन के उपयोग से अण्डे के निर्माण और उसकी संख्या में कमी आती है या बांझपन निर्मित होता है। वैक्सीन से इस प्रकार की कोई भी प्रभाव नहीं होते हैं।

वैक्सीन है कारगर उपाय
डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया है कि जहां भी ये वैक्सीन लग रही हैं इस उम्र की बालिकाओं को वैक्सीन जरूर लगवाएं। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित हैं, इस वैक्सीन का कोई दुष्परिणाम नहीं हैं। जो मरीज कैंसर से पीडि़त हो जाते हैं उन्हें दी जाने वाली दवाओं के कारण कई बार ऐसे दुष्परिणाम नजर आते हैं। लेकिन सबसे अच्छा तरीका समय रहते वैक्सीन लगवा लेना ही है।

जहाँ कांग्रेस के दिमाग का ताला बंद होता है, वहाँ हमारा काम शुरू होता है

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए डॉक्टर ला रहीं जागरूकता