Download Our App

Home » अपराध » साइंटिस्ट के घर डकैती, बेहोश होने तक पीटा पत्नी बोलीं- अंगुलियां जूतों से मसलीं, सीने-चेहरे पर लातें मारीं

साइंटिस्ट के घर डकैती, बेहोश होने तक पीटा पत्नी बोलीं- अंगुलियां जूतों से मसलीं, सीने-चेहरे  पर लातें मारीं

 डेढ़ घंटे तक बंधक बनाया

रीवा। रीवा में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साइंटिस्ट के विगत दिवस रात 6 बदमाश घुस आए। साइंटिस्ट और उनकी पत्नी को गन पॉइंट पर लेकर पिटाई की। दंपती को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रहे। फिर 6 लाख रुपए कैश और जेवर समेट ले गए।पिटाई से घायल चंद्रशेखर पटेल (59) और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल (59) शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती हैं। राजकुमारी के दिल और दिमाग से अब भी डर नहीं निकला है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया, बदमाशों ने हाथ की अंगुलियों को जूतों से मसला। चेहरे और सीने पर जूते मारे, गले पर पैर रखा। बाल पकडक़र 50 मीटर तक जमीन पर घसीटा। पति को भी पीटा। हमारे हाथ-पैर और मुंह टेप से बांध दिए थे। आंखों तक पर टेप लगाया था। साइंटिस्ट सतना में पदस्थ हैं। पत्नी के साथ रीवा शहर के विश्वविद्यालय इलाके में रहते हैं। घर में उनके अलावा एक कुत्ता था, जिसे बदमाशों ने रसोई में बंद कर दिया था। दोनों बेटियां भोपाल में रहती हैं। बेटा बीना में नौकरी करता है।राजकुमारी पटेल ने बताया, उस खौफनाक मंजर को यादकर मैं डर जाती हूं। मंगलवार रात 1.30 बजे का वक्त था। मुझे लगातार 15 मिनट तक अपने कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। पिछली बार घर में सांप निकला था तो कुत्ता इसी तरह भौंक रहा था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » साइंटिस्ट के घर डकैती, बेहोश होने तक पीटा पत्नी बोलीं- अंगुलियां जूतों से मसलीं, सीने-चेहरे पर लातें मारीं