Download Our App

Home » अपराध » साथी वकील की हत्या के विरोध में सडक़ों पर उतरे अधिवक्ता, एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट की फिर उठी माँग

साथी वकील की हत्या के विरोध में सडक़ों पर उतरे अधिवक्ता, एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट की फिर उठी माँग

जबलपुर (जयलोक)
शिवपुरी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में प्रदेश के वकीलों में जमकर नाराजगी देखी जा रही है। आज शहर सहित प्रदेशभर के वकीलों ने कार्य का पूर्ण बहिष्कार करते हुए सडक़ों पर उतरे और जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की माँग की गई है। आज स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश भर के करीब एक लाख से अधिक अधिवक्ता इस प्रदर्शन में शामिल रहे।

जिससे उच्च न्यायालय और जिला अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया।वकीलों ने एक विशाल रैली निकाली और प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। वकीलों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, वे शांत नहीं बैठेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मृतक अधिवक्ता के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। इसके साथ ही, वकीलों ने लंबे समय से लंबित ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग दोहराई है। वकीलों का तर्क है कि यदि यह कानून लागू होता है, तो उन्हें कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी और अपराधियों में कानून का भय होगा।

 

त्रिपुर सुंदरी में मिठाई खाने से 20 लोग हुए बीमार, 4 को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » साथी वकील की हत्या के विरोध में सडक़ों पर उतरे अधिवक्ता, एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट की फिर उठी माँग
best news portal development company in india

Top Headlines

पलटेगा खेल : डॉ.हेमलता की संपत्ति के दान पत्र के पूर्व नहीं ली गई नगर निगम की एनओसी ! हो सकती है रद्द

परितोष वर्मा जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर शहर में चिकित्सा के  क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाली डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव

Live Cricket