Download Our App

Home » News » भगवत गीता पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्रिटिश फोर्ट की मैथिली ने जीता प्रथम पुरस्कार शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

भगवत गीता पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्रिटिश फोर्ट की मैथिली ने जीता प्रथम पुरस्कार शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जबलपुर (जयलोक)। सनातन संस्कृति और अपने धर्म के प्रति भी स्कूली बच्चों को जागरूक करने का कार्य वर्तमान परिपेक्ष्य में तेज गति से किया जा रहा है। इस्कॉन मंदिर में नवंबर, दिसंबर एवं जनवरी में जिले के लगभग 65 स्कूलों के मध्य भगवत गीता पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया था।

इस आयोजन में ब्रिटिश फोर्ड फाउंडेशन स्कूल की छात्रा मैथिली पटेल ने प्रथम पुरस्कार जीता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी एवं इस्कॉन संस्था के स्वामी श्रीनिवास अच्युत दास आदि विशेष रूप से उपस्थित है।

ब्रिटिश फोर्ड फाउंडेशन के डायरेक्टर अंतर्राष्ट्रीय लेखक एवं प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने शाला की छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा यह आशा की है कि यह छात्रा भविष्य में सनातन धर्म के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

त्रिपुर सुंदरी में मिठाई खाने से 20 लोग हुए बीमार, 4 को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » भगवत गीता पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्रिटिश फोर्ट की मैथिली ने जीता प्रथम पुरस्कार शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket