Download Our App

Home » दुनिया » सीएम राइज स्कूल की बस बारात में पहुँची, वीडियो वायरल, प्राचार्य ने कंपनी को थमाया नोटिस

सीएम राइज स्कूल की बस बारात में पहुँची, वीडियो वायरल, प्राचार्य ने कंपनी को थमाया नोटिस

राजगढ़। राजगढ़ जिले के सीएम राइज स्कूल की एक बस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बस बारातियों को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्कूल प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए बस संचालित करने वाली एजेंसी को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना हाल ही में राजगढ़ शहर के एक पेट्रोल पंप की है, जहां सीएम राइज स्कूल की बस में बैंड-बाजे और बाराती सवार थे। बस में ग्रामीण लोग बैठे हुए नजर आ रहे हैं और बाजे वाले अंदर प्रवेश करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस नए बस स्टैंड की ओर जा रही थी। सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूलों के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए ये बसें संचालित की जा रही हैं। लेकिन इस बस का निजी समारोह में इस्तेमाल होना नियमों का उल्लंघन माना गया है। स्कूल प्राचार्य गोपाल विजयवर्गीय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बस संचालित करने वाली कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्राचार्य का कहना है कि स्कूल बस का व्यावसायिक उपयोग न केवल अनुचित है, बल्कि इससे सरकारी संसाधनों की छवि पर भी सवाल उठते हैं। मामले की आगे की कार्रवाई संबंधित कंपनी द्वारा की जाएगी।

 

जन्मदिन की जश्न में हवाई फायरिंग करने वाला गिरफ्तार ; वीडियो आया सामने

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सीएम राइज स्कूल की बस बारात में पहुँची, वीडियो वायरल, प्राचार्य ने कंपनी को थमाया नोटिस
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket