Download Our App

Home » News » सीजन की सबसे सर्द सुबह रही आज, पारा लुढक़ा 7.4 पर

सीजन की सबसे सर्द सुबह रही आज, पारा लुढक़ा 7.4 पर

जनवरी में 6 डिग्री पर पहुँच सकता है न्यूनतम तापमान

जबलपुर (जयलोक)। साल के आखिरी दिनों में ठंड अपना असर दिखा रही है। शहर में आज की सुबह सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान फिर दहाई के नीचे आ गया। जिससे सुबह से ही ठिठुरन महसूस की जा रही है। सुबह आलम यह था कि लोगों को 9 बजे भी कपकपी छूट रही थी। हालांकि आसमान साफ रहा और सूरज की रोशनी से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी ऐसी ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। वहीं जनवरी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी जो 6 डिग्री तक पहुँच सकता है।

दिसंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर से जन जीवन प्रभावित नजर आ रहा है। दिसंबर माह में यह तीसरी बार है जब तापमान 7 डिग्री के आसपास पहुंच गया हो। इसके पहले भी न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया जा चुका है वहीं कुछ दिनों पूर्व तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया। आगामी दिनों में ठंड के मिजाज सख्त नजर आएंगे। रात के साथ दिन में भी कपकपी छूटेगी। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को कड़ाके की ठंड में ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कड़ाके की ठंड का असर जनवरी में  भी देखने को मिलेगा। जनवरी में तो न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री तक भी पहँुच सकता है। मौसम प्रवक्ता देवेन्द्र तिवारी का कहना है कि अभी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है।

मौसम प्रवक्ता का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोप भी सक्रिय हो रहा है जिससे जनवरी में मौसम फिर बदलेगा। ठंड का आलम यह है कि सूरज ढलने के साथ ही ठंड का अससास होने लगता है। रात में सडक़ों से अलावा नदारत होने से सडक़ किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं स्कूली बच्चों को भी सुबह सुबह ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है।  रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही। कई प्रमुख एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लगी रही और ठंड के मौसम में लंबा इंतजार लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सीजन की सबसे सर्द सुबह रही आज, पारा लुढक़ा 7.4 पर