Download Our App

Home » जबलपुर » सेंट अलॉयसियस विद्यालय में आयोजित हुआ खेल दिवस

सेंट अलॉयसियस विद्यालय में आयोजित हुआ खेल दिवस

स्कूली बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में लिया भाग

जबलपुर, (जयलोक)। सेंट अलॉयसियस विद्यालय गौर में शनिवार को 8वाँ वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘एक स्थायी भविष्य के लिए मूल्यों को एकत्र करने के साथ नवीन शिक्षा है’ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक विवेकशील पश्चिम मध्य रेलवे विशिष्ट अतिथि फादर जॉर्ज थॉमस कैथोलिक डायसिस ऑफ , विद्यालय के मैनेजर फादर तंकाचन जोस और प्रधानाचार्य आरोग्य राजा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन नृत्य की प्रस्तुति हुई विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी के मार्गदर्शन में आयोजित खेल दिवस में छात्र- छात्राओं के लिए रिले दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम ने नन्हें मुन्नो छात्रों द्वारा (क्लॉज ऑफ़ विक्टरी) पी.टी. (ट्राइबल वॉरियर्स) पी.टी, जुम्बा पी.टी और ढपली की थाप पर सजी (टेम्बोराइन) पी.टी, एक से बढक़र एक छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल सचिव मिसेस पूजा सिसोदिया और खेल शिक्षक अतुल पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सेंट अलॉयसियस विद्यालय में आयोजित हुआ खेल दिवस