Download Our App

Home » Uncategorized » स्मार्ट मीटर के विरोध में कल मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव

स्मार्ट मीटर के विरोध में कल मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव

जबलपुर (जयलोक)। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने जिस मोंटी कार्लो कंपनी को स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिया उसके अनुबंध में साफ  उल्लेख है कि ठेका पेटी (सब कांट्रैक्ट) में नहीं दिया जाएगा यह काम मोंटी कार्लो कंपनी को ही करना था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपने रिश्तेदार के नाम से स्मार्ट मीटर का ठेका मोंटी कार्लो कंपनी से ले लिया। यह आरोप कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने लगाएं हैं। उन्होंने कहा कि 20 कॉन्टैक्टर की लिस्ट हमारे पास है जो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम दुबे के साथ सांठ-गांठ कर ठेका लेके काम कर रहे हैं, इस तरह अनुबंध का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सेवा शर्तों का उल्लंघन करने के कारण मोंटी कार्लो कंपनी का ठेका निरस्त करना चाहिए। कांगे्रस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबलपुर शहर की जनता को लुटने नहीं दिया जाएगा स्मार्ट मीटर को जबलपुर से उखाडऩे की मांग को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय का कल शाम 4 बजे पार्षद गुड्डू तामसेतवार के नेतृत्व में विशाल घेराव किया जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्मार्ट मीटर के विरोध में कल मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!