Download Our App

Home » जबलपुर » स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का नजारा, पुलिस जवानों ने मिलाए कदम से कदम तो छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया देशभक्ति जा जज्बा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का नजारा, पुलिस जवानों ने मिलाए कदम से कदम तो छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया देशभक्ति जा जज्बा

जबलपुर (जय लोक)। स्वंतत्रता दिवस के 15 अगस्त को पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर आयोजित किये जाने वाले जिले के मुख्य समारोह की फाइनल और फुल ड्रेस रिहर्सल आज सुबह संपन्न हुई। अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर रविशंकर राय ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी इस मौके पर मौजूद थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम और फुल ड्रेस रिहर्सल में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित इस अंतिम अभ्यास के दौरान सुरक्षा बल की विभिन्न टुकडिय़ों ने पूरे अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए अपनी तैयारी का शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस बल, होमगार्ड और एनसीसी के कैडेट्स ने अनुशासित मार्च पास्ट में भाग लेकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड ग्राउंड की साउंड व्यवस्था, बैठने के इंतजाम और यातायात प्रबंधन की बारीकी से जांच की गई। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और मंच की सजावट का निरीक्षण किया ताकि राष्ट्रीय पर्व के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोक नृत्यों और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर का माहौल उल्लासपूर्ण बना दिया।

समारोह को भव्य बनाने की तैयारियाँ पूर्ण

जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए गए हैं। मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद परेड निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की योजना तैयार की गई है। पुलिस लाइन मैदान में आम जनता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वरिष्ठ नागरिकों और अतिथियों के लिए अलग-अलग दर्शक दीर्घाएं बनाई गई हैं। नगर निगम और पुलिस विभाग की टीमों को स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के संबंध में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबलपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व पूर्ण उत्साह, उमंग और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने के लिए तैयारियां अब अपने अंतिम रूप में आ चुकी हैं।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह लेंगे सलामी

देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय जबलपुर में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।

 

मंडला में वन विभाग के बाबू के घर ईओडब्ल्यू का छापा, जबलपुर से पहुँची 12 सदस्यीय टीम ने सुबह तडक़े दी दबिश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का नजारा, पुलिस जवानों ने मिलाए कदम से कदम तो छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया देशभक्ति जा जज्बा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!