Download Our App

Home » तकनीकी » स्वीकृत है 658 करोड़.. बस भोंगाद्वार सडक़ निर्माण की अनुमति चाहिए केन्टवासियों की समस्याओं को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सांसद दुबे और विधायक रोहाणी

स्वीकृत है 658 करोड़.. बस भोंगाद्वार सडक़ निर्माण की अनुमति चाहिए केन्टवासियों की समस्याओं को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सांसद दुबे और विधायक रोहाणी

जबलपुर, (जय लोक)
सांसद अशीष दुबे एवं विधायक आशोक रोहाणी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और केन्ट बोर्ड के बंगला बागीचा के रहवासियों की समस्याओं से अवगत कराते हुये केन्ट बोर्ड से संबंधित बगीचों एवं बंगलों को भी नगर निगम में शामिल किये जाने की प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की। इस के साथ यह माँग भी प्रमुखता से कि गई कि  केंट विधानसभा के गोराबाजार से भोंगाद्वार रोड जो अत्यंत जर्जर है। इसे बनाने के लिये प्रदेश शासन ने 658 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। श्री रोहाणी ने रक्षा मंत्री को बताया की चूंकी यह सडक़ रक्षा मंत्रालय के अधीन है इसलिए बिना उनकी अनुमति के कैंट प्रशासन सडक़ निर्माण की दिशा में आगे नहीं बाद पा रहा है।
विधायक अशोक रोहणी ने कहा कि रक्षा मंत्री से माँग की गई ही उपरोक्त सडक़ को बनाने की अनुमति केण्ट बोर्ड प्रशासन द्वारा दी जाए। वहीं एम्पायर टाकीज से भारत माता चौक होते हुये बनने वाले ओव्हर ब्रिज के लिये रक्षा विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध श्री सिंह से किया गया। सांसद आशीष दुबे और विधायक अशोक रोहाणी ने रक्षा मंत्री के समक्ष यह बात भी रखी की समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आ रही है कि देश के समस्त कैंटोनमेंट बोर्ड को नगर पालिका निगम में शामिल करने की प्रक्रिया प्रचलन में है। इस स्थिति में यह मांग रखी गई है कि बोर्ड से संबंधित बगीचों और बंगलों को भी नगर पालिका निगम में शामिल करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।  विधायक रोहाणी  ने यह बात भी रखी  कि भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ कैंट बोर्ड के नागरिकों को प्राप्त नहीं हो पा रहा है जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ बोर्ड के निवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
विधायक रोहाणी ने कहा कि सेक्टर के अंतर्गत दुकानों का किराया अत्यधिक बढ़ा दिए जाने से व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दिशा में भी किराया कम करने के लिए प्रयास किया जाना आवश्यक है। विधायक रोहाणी ने बताया कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जनहित की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल इसके निराकरण हेतु आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व पार्षद सुंदर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » स्वीकृत है 658 करोड़.. बस भोंगाद्वार सडक़ निर्माण की अनुमति चाहिए केन्टवासियों की समस्याओं को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सांसद दुबे और विधायक रोहाणी