
जबलपुर (जयलोक)।
माढ़ोताल थाना अंतर्गत पति की प्रेमिका की हत्या करने वाली महिला को सतना जीआरपी की मदद से रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया है। आरोपी महिला शिखा ने हत्या अनिका की हत्या और सोनम पर जानलेवा हमला करने की बात कबूल कर ली है। महिला का पति बिल्डर बृजेश मिश्रा कल सुबह से लापता है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसकी भूमिका की भी जाँच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोनम रजक का कहना है कि उसकी सहेली अनिका मिश्रा जो बिल्डर बृजेश मिश्रा के यहाँ कान्हा परिसर में काम करती थी वह उसकी पत्नी शिखा मिश्रा के साथ उसके घर आई। दोनों क बीच विवाद होने लगा उनकी बातों से यह समझा आया कि शिखा के पति का अनिका से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर उसने चाकू से वार कर अनिका की हत्या कर दी और उस पर भी गले पर चाकू मारकर जानलेवा हमला किया।
पति से भी हुआ विवाद
आरोपी महिला शिखा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि कल उसे पता चला कि उसके पति का अनिका से प्रेम संबंध है। महिला सोनम रजक के घर आई हुई है। शिखा मौका पाकर उसके घर पहुँची जहां उसका अनिका से पति से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ।
सीसीटीवी से पकड़ी गई महिला
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जाँच की तो पता चला कि महिला रेलवे स्टेशन जाते देखी गई है।
जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला का पता सतना स्टेशन में मिला। सतना जीआरपी की मदद से पुलिस ने शिखा को हिरासत में लिया और उसे गिरफ्तार कर शहर लाया गया।
अनिका का हुआ अंतिम संस्कार
इस मामले में मृतक अनिका का आज अंतिम संस्कार किया गया। अनिका के परिवार वालों का आरेाप हे कि शिखा पूर्व में कई बार अनिका को धमकी दे चुकी है।

Author: Jai Lok







