Download Our App

Home » जबलपुर » हर हिंदू को कट्टर होना पड़ेगा तभी देश हिंदू राष्ट्र बनेगा और गौ हत्या बंद होगी,पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी का तंज चले थे हाथी बनाने, बना रहे चूहा

हर हिंदू को कट्टर होना पड़ेगा तभी देश हिंदू राष्ट्र बनेगा और गौ हत्या बंद होगी,पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी का तंज चले थे हाथी बनाने, बना रहे चूहा

जबलपुर (जयलोक)। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का शहर आगमन हुआ। शहर आगमन के दौरान उन्होंने पत्रकारवार्ता में बागेश्वरधाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर निशाना साधा और उन्होंने उनकी कथनी और करनी पर अंतर बताते हुए सवाल किए। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र की बात करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद उनकी यह माँग हिंदू गाँव तक सीमित हो गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हाथी बनाना था अब चूहा बना रहे हैं।
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि हिंदू राष्ट्र की माँग करने वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की माँग अब सिर्फ  हिंदू गाँव तक आकर सीमित हो गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दृष्टिकोण बदल गया है। उन्होंने पं. धीरेन्द्र शास्त्री की माँग पर दो सवाल किए। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात छोडक़र अब हिंदू गाँव क्यों बना रहे हो। दूसरा यह कि क्या बागेश्वरधाम का क्षेत्र ही हिंदू गाँव नहीं हैं अगर हिंदू गांव है तो नया गाँव बनाने की जरूरत क्यों आ गई। शंकराचार्य ने कहा कि भारत हमेशा से हिंदू राष्ट्र रहा है और बहुमत में हिंदू हैं, लेकिन संवैधानिक रूप से इसे घोषित करने के नाम पर सरकार हिंदुओं के साथ छल कर रही है। हर हिंदू को कट्टर होना पड़ेगा, तभी देश हिंदू राष्ट्र बनेगा और गौ हत्या बंद होगी। शंकराचार्य ने कहा कि हमें राजनीति नहीं करनी है, हमें भारतीय राजनीति को परिष्कृत करना है।

वक्फ  बिल संसोधन सरकार का जुमला

स्वामी जी ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में गौ संसद बनाने की बात कही, जिसमें गौ विधायक, गौ मेयर और गौ पार्षद जैसे जनप्रतिनिधि होंगे, जो संसद में गौ हत्या के खिलाफ  सख्त कानून लागू करवाएंगे। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभी राजनीतिक दलों से गौ रक्षा पर जवाब मांगा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने संकल्प लिया है कि देश की सभी ४१२३ विधानसभा क्षेत्रों में गौ माता के लिए एक-एक रामाधाम का निर्माण करेंगे। वक्फ  (संशोधन) बिल पर बोलते हुए शंकराचार्य जी ने कहा कि वक्फ  बिल मुसलमानों के लिए सौगात-ए-मोदी है। अभी तक न तो कोई वक्फ  संपत्ति सरकारी हुई है और न ही हिंदुओं के पास आई, उन्होंने इसे सरकार का जुमला करार दिया।

राहुल गांधी के बीफ  खाने के आरोप पर बोले

राहुल गांधी के बीफ  खाने के आरोप पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी सरस्वती ने कहा कि, कौन क्या खाता है ये उसके साथ बैठकर खाने वाला ही जान सकता है। आरोप लगाने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बताएं, बीफ बैन की माँग करने वाले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट से बाहर क्यों किया? बीफ  खाने की बात करने वाले मंत्री किरण रिजूजी पर क्या कार्रवाई की? किरण रिजूजी ने पूरे देश के हिंदुओं को चैलेंज किया था, बताएं कैलाश विजयवर्गीय तब क्यों चुप रहे? अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आगे कहा कि अगर कैलाश विजयवर्गीय नहीं बता पाए तो उन्हें किसी पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं, जो भी बीफ  खाता है हमारी नजऱ में वो कसाई है। चाहे राहुल गांधी हो या किरण रिजूजी अगर बीफ  खाते हैं तो हमारे भाई नहीं। बीफ  खाने वाले हर शख्स की मैं निंदा करता हूँ।पत्रकार वार्ता के दौरान बगलामुखी मठ के प्रधान पुजारी ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी महाराज भी उपस्थित थे।

जो हंस-हंस कर अपनी बैंड बजवाए उसे ही  ‘हस्बैंड ’ कहते हैं …..

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » हर हिंदू को कट्टर होना पड़ेगा तभी देश हिंदू राष्ट्र बनेगा और गौ हत्या बंद होगी,पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी का तंज चले थे हाथी बनाने, बना रहे चूहा