
ढाका। इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी का शव शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचा था। आज उस्मान हादी का जनाजा थोड़ी ही देर में जातीय संसद भवन से निकलेगा। जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हिंसा की आशंका को देखते हुए बांग्लादेश में आज अलर्ट है। वहीं हालात को देखते हुए भारतीय सीमा पर भी बीएसएफ अलर्ट है।
उस्मान हादी के जनाजे को देखते हुए राजधानी ढाका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है। जनाजे में भारी भीड़ इक_ा है और हिंसा की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
मेमनसिंह में हिंदू युवक की हत्या के मामले में सात गिरफ्तार- मोहम्मद यूनुस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, मेमनसिंह के वालुका तहसील में सनातन धर्म को मानने वाले दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर मौत के मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान मोहम्मद लिमन सरकार, मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद माणिक मिया, इरशाद अली, निजुमुद्दीन, आलमगीर हुसैन और मोहम्मद मिराज हुसैन शामिल हैं।
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा कड़ी की गई
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की तरफ से टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में हादी की मृत्यु की पुष्टि के बाद बांग्लादेश में तनाव फैल गया, जिसके चलते गुरुवार रात को व्यापक प्रदर्शन, हमले और तोडफ़ोड़ हुई। अधिकारी ने कहा, ‘हमने गुरुवार रात को बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उस्मान हादी के जनाजे में शामिल हो सकते हैं मोहम्मद यूनुस
छात्र नेता उस्मान हादी के जनाजे में बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी शामिल हो सकते हैं। मोहम्मद यूनुस ने उस्मान हादी की मौत के बाद भडक़ी हिंसा की निंदा की और इसके लिए उपद्रवी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया।
कांग्रेस नेताओं को सोनिया गाँधी और दिग्विजय सिंह से मिलने का मिला मौका
Author: Jai Lok







