Download Our App

Home » Uncategorized » हैदराबाद-विजयवाड़ा जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत

हैदराबाद-विजयवाड़ा जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत

सूर्यापेट में तडक़े हुआ हादसा
बस में सवार थे 43 यात्री
हैदराबाद। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ, जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस में कुल 43 यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सूर्यापेट पुलिस ने मीडिया को बताया, कि यात्री बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोडद मंडल के द्वारकुंटा के पास दुर्गापुरम स्टेज के नजदीक बस की एक कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना के वक्त बस और ट्रक की गति कितनी थी और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बेहतर इलाज के निर्देश- हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है। वहीं पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

शक्कर के दाम से फीकी हुई रक्षा बंधन की मिठास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हैदराबाद-विजयवाड़ा जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत

Top Headlines

जबलपुर बनेगा राष्ट्रीय स्तर पर परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स का केन्द्र

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से ग्रीनफील्ड सडक़ कोरिडोर्स की 1.05 लाख करोड़ की परियोजना स्वीकृत जबलपुर/भोपाल (जयलोक)।

Live Cricket

error: Content is protected !!