Download Our App

Home » कानून » मिली भगत की शिकायत में 11 और स्कूल आए जाँच के दायरे में, कुल संख्या हुई 65

मिली भगत की शिकायत में 11 और स्कूल आए जाँच के दायरे में, कुल संख्या हुई 65

                 अभिभावकों को खास दुकानों से किताब और यूनिफार्म खरीदने बाध्य करने का मामला

जबलपुर (जयलोक)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रही निजी स्कूल संचालकों, प्रकाशक और कॉपी किताब यूनिफार्म के विके्रताओं की साठगांठ और मोनोपॉली को तोडऩे की कार्रवाई में जिला प्रशासन जबलपुर द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना सख्ती के साथ इस मोनोपोली  को खत्म करने के लिए और षड्यंत्रकारी तरीके से की जा रही लूट को रोकने के लिए लगातार उन स्कूलों के खिलाफ  प्रकरण दर्ज करवा रहे हैं जिनके खिलाफ  अभिभावकों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जाँच के दौरान प्राप्त शिकायत का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। दुकान विशेष से कॉपी-किताबें, यूनिफार्म, जूते, टाई, बैग आदि खरीदने का दबाब डालने वाले निजी स्कूलों के विरुद्ध कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम के तहत जिला प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस एवं अन्य विषयों का विनियमन) अधिनियम-2017 के तहत 11 और स्कूलों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये गये हैं। अब ऐसे निजी स्कूलों की संख्या 65 हो गई है जिनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा इस अधिनियम के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन 11 और निजी स्कूलों के विरुद्ध मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस एवं अन्य संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई है, उनमें एबट बीटन हायर सेकेंडरी स्कूल, मेरिडियन स्कूल सिहोरा, राक फोर्ड स्कूल महानंदा नगर, सौरभ इन्टरनेशनल स्कूल तिलवारा, लिटिल किंगडम स्कूल अधारताल, लिटिल किंगडम स्कूल नेपियर टाउन, फ्लावर वैली किड्स एकेडमी शास्त्री नगर एवं बिलाबांग्स हाई इन्टरनेशनल आदि स्कूल शामिल हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » मिली भगत की शिकायत में 11 और स्कूल आए जाँच के दायरे में, कुल संख्या हुई 65
best news portal development company in india

Top Headlines

ई-बाइक ओला की घटिया सर्विस से परेशान लोगों ने शोरूम में की तालाबंदी, बड़ी संख्या में वकील और परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस से परेशान हो चुके वकीलों व उपभोक्ताओं ने सर्विस सेन्टर के बाहर

Live Cricket