Download Our App

Home » News » ई-बाइक ओला की घटिया सर्विस से परेशान लोगों ने शोरूम में की तालाबंदी, बड़ी संख्या में वकील और परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

ई-बाइक ओला की घटिया सर्विस से परेशान लोगों ने शोरूम में की तालाबंदी, बड़ी संख्या में वकील और परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस से परेशान हो चुके वकीलों व उपभोक्ताओं ने सर्विस सेन्टर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने खराब सर्विसिंग, स्पेयर पाट्र्स की कमी व मरम्मत में देरी का आरोप लगाते हुए सेंटर पर ताला जड़ दिया। यह विरोध प्रदर्शन अधिवक्त जीएस ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।

इस संबंध में अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले ओला स्कूटर खरीदी थी। पिछले साल दिसंबर में एक दुर्घटना के बाद उन्होंने स्कूटर को इंश्योरेंस क्लेम के लिए सर्विस सेंटर में जमा कराया था। चार महीने बीत जाने के बाद भी उनका वाहन ठीक नहीं हो सका है। वकीलों का आरोप है कि कंपनी समय पर स्पेयर पाट्र्स उपलब्ध नहीं करा रही है। जिसके कारण कई गाडिय़ां महीनों से सर्विस सेंटर में खड़ी हैं। उनका यह भी कहना है कि सेंटर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के लिए मौजूद नहीं होता है।

छोटे कर्मचारियों को ही ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है।  प्रदर्शनकारियों के अनुसार कंपनी ने बिक्री के समय बेहतर सर्विस व त्वरित मरम्मत का दावा किया था लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।

 

प्रलय से भी अपने भक्तों की रक्षा करने वाले : श्री महालयेश्वर महादेव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » ई-बाइक ओला की घटिया सर्विस से परेशान लोगों ने शोरूम में की तालाबंदी, बड़ी संख्या में वकील और परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Top Headlines

Live Cricket