
जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर हुई कार्यवाही में आसामाजिक तत्वों जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त 175 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है । इसके अलावा 229 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 84 हजार 700 रूपये समन शुल्क वसूला गया ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 18 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 68 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 9 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 41 म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है तथा 66 व्यक्तियों के विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 15 बॉटल अंग्रेजी एवं 686 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 33 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी तथा 3 व्यक्तियों के विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 3 चाकू जप्त किये गये एवं 4 जुआडिय़ों को जुआँ खेलते हुये एवं 7 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। जुआडिय़ों एवं सटोरियों के कब्जे से 13 हजार 510 रूपये जप्त किये गये । इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 229 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 84 हजार 700 रूपये समन शुल्क वसूला गया तथा मॉडीफाई सायलेंसर लगे 3 वाहनों को थाने लाकर मॉडीफाई साययलेंस निकलवाया गया ।

शाम के यातायात अवरूद्ध करने वाले 217 लोगों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण हटाया गया। तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये समन शुल्क वसूला गया।

लोकसभा में राहुल के आक्रामक तेवर, कहा- हम किससे तेल खरीदेंगे, यह फैसला अमेरिका करता है
Author: Jai Lok






