
जबलपुर (जय लोक)
जबलपुर में भाजपा के प्रत्याशी आशीष दुबे को मतदाताओं ने भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनके कार्य पर लड़ा गया लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए एक नये रिकॉर्ड जीत के रूप में दर्ज हुआ है। भाजपा के प्रत्याशी आशीष दुबे को चार लाख 85 ,829 मतों से जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश यादव को 3 लाख 2,892 हजार वोट मिले हैं। भाजपा के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद सुमित्रा बाल्मीक, विधायक अजय विश्नोई , विधायक अशोक रोहाणी, विधायक इंदु तिवारी, विधायक नीरज सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू , नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, कमलेश अग्रवाल, सोनू बचवानी सहित सभी भाजपा के नेताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए और विजय का आनंद लेते हुए नवनिर्वाचित जबलपुर के सांसद आशीष दुबे के साथ मतगणना केंद्र पर पहुंचे। जिसके बाद विजय जुलूस प्रारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से विजई हुए भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को इस शानदार और ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई प्रेषित की है।

Author: Jai Lok






