Download Our App

Home » जबलपुर » 78 प्रतिशत भरा बरगी बाँध, कभी भी खुल सकते हैं गेट, बांध प्रशासन ने जारी किया अलर्ट घाटों से दूर रहने की हिदायत

78 प्रतिशत भरा बरगी बाँध, कभी भी खुल सकते हैं गेट, बांध प्रशासन ने जारी किया अलर्ट घाटों से दूर रहने की हिदायत

जबलपुर (जयलोक)। पिछले कुछ दिनों से शहर और आसपास के जिलों में हो रही बारिश के कारण बरगी बाँध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलभराव क्षेत्रों से लगातार आ रहे बारिश के पानी के कारण बरगी बाँध 78 प्रतिश तक भर गया है। बाँध में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाँध प्रबंधन कभी भी बाँध के गेट खोलने का निर्णय ले सकता है।  रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी जलाशय के जल स्तर को नियंत्रित करने बांध के जल द्वार कभी भी इसके जल द्वार खोले जा सकते हैं।

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह के अनुसार शुक्रवार 14 अगस्त की सुबह 8 बजे बरगी बांध का जल स्तर 420.15 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2492 द्वष्द्व (78.36त्न) है। वर्तमान में बांध मे पानी की आवक 760 क्यूमेक है। जल भराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी 24 घंटे के अंतराल में बांध से लगभग 1000 क्यूमेक जल की निकासी की जा सकती है। बांध के जल द्वार खोलने के पूर्व वायरलेस मैसेज एवं व्हाट्सएप्प गु्रप में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। कार्यपालन यंत्री ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का नजारा, पुलिस जवानों ने मिलाए कदम से कदम तो छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया देशभक्ति जा जज्बा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 78 प्रतिशत भरा बरगी बाँध, कभी भी खुल सकते हैं गेट, बांध प्रशासन ने जारी किया अलर्ट घाटों से दूर रहने की हिदायत
error: Content is protected !!