Download Our App

Home » अपराध » 9 अपराधिक मामले और 1000 करोड़ के हवाला घोटाले में भगोड़ा सतीश सनपाल बन गया दुबई में बादशाह, छवि सुधारने अब रियलिटी शो में नजर आएगा सट्टा कारोबारी सतीश सनपाल, पत्नी को हर साल देता है 3 किलो सोना खरीद कर

9 अपराधिक मामले और 1000 करोड़ के हवाला घोटाले में भगोड़ा सतीश सनपाल बन गया दुबई में बादशाह, छवि सुधारने अब रियलिटी शो में नजर आएगा सट्टा कारोबारी सतीश सनपाल, पत्नी को हर साल देता है 3 किलो सोना खरीद कर

जबलपुर (जयलोक)।जबलपुर में एक समय छोटा-मोटा कारोबार करने वाला वांछित सट्टा कारोबारी सरगना सतीश सनपाल अब दुनिया के दुबई में बसे सबसे बड़े कारोबारी में शामिल हो गया है। अपनी छवि सुधारने के लिए भरसक प्रयास कर रहा सतीश सनपाल असल में जबलपुर पुलिस द्वारा घोषित भगोड़ा अपराधी है। जबलपुर में 9 अपराधिक मामले सतीश सनपाल पर दर्ज हैं और भारत के आव्रजन ब्यूरो द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर एओसी के बावजूद सतीश सनपाल आज दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में रहता है। कई राल्स रायल कारों के मालिक सतीश सनपाल आज एक कंपनियों का बहुत बड़ा समूह चला रहा है। अब वह दुबई में रहने वाले भारत के अमीरों पर बन रहे रियलटी शो में नजर आने वाला है।

  जबलपुर के थानों में दर्ज हैं अपराधिक मामले

जबलपुर पुलिस के दस्तावेजों में सतीश सनपाल के खिलाफ  9 आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह मामले जबलपुर के ओमती, लार्डगंज, कोतवाली और मदन महल पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। धोखाधड़ी और अवैध सट्टेबाजी और आपराधिक साजिश के आरोप सतीश सनपाल पर लगे हैं।
अदालती रिकॉर्ड में दो सक्रिय मामलों की पुष्टि भी होती है। सीजन आर एमपी 2001016 044  2023 एफ आई आर 27 1/ 2022 ओमती पुलिस स्टेशन आईपीसी 120बी और सार्वजनिक जुआ अधिनियम 4ए। दूसरा मामला सीएनआर 20010 295312 024 एफ आई आर 17 0/ 2022 मदन महल पुलिस स्टेशन में सार्वजनिक जुआ अधिनियम 4ए के अंतर्गत मामला दर्ज है।

1000 करोड़ की मनी लांड्रिंग

जांचकर्ताओं का आरोप है कि सतीश सनपाल ने 12 फर्जी कंपनियों के माध्यम से 1000 करोड रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की एक श्रृंखला चलाई जिनमें से कई अनजान नागरिकों के नाम पर पंजीकृत थी।
जांचकर्ताओं का दावा है कि इन फर्मों ने हवाला लेनदेन के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी की रकम को विदेश भेजा। जो भारत के युवाओं को निशाना बनाने वाले एक डार्क वेब सट्टेबाजी एक्सचेंज से जुड़ा हुआ था।

 सिर्फ 80 हजार लेकर दुबई   गया सतीश सनपाल

सोशल मीडिया में सतीश सनपाल की स्वघोषित गरीबी से लेकर अमीरी तक की कई कहानियां आज भी दर्ज हैं सूत्रों के अनुसार सतीश सनपाल अपने व्यापारिक लाभ के लिए खुद की अपराधिक छवि मिटाकर एक सीधे साधे बड़े व्यापारी की छवि बनाना चाहता है और भारतीय मीडिया में इन्हें बड़े प्रमुखता से शामिल भी किया गया है। सतीश सनपाल ने कक्षा आठवीं के बाद स्कूल छोड़ दी और मात्र 50 हजार की लागत से एक दुकान शुरू की। फिर वह 80 हजार रुपए लेकर दुबई चला गया। अब वह दुबई हिल्स में 50000 वर्ग फुट का विला और पांच रोल्स-रॉयस कारों का मालिक है।

दुबई में कंपनियों की स्थापना

सतीश सनपाल ने दुबई जाकर अपनी कई कंपनियों की स्थापना की। 2018 में सतीश सधपाल ने होल्डिंग कंपनी ए एन एक्स का दावा है कि वह ए एन एक्स डेवलपमेंट्स ए एन एक्स हॉस्पिटैलिटी और ए एन एक्स कैपिटल का संचालन करती है। जो रियल स्टेटस, होटल और वित्तीय सेवाओं तक फैली हुई है।

दूरदर्शी उद्यमी

सार्वजनिक रूप से सतीश सनपाल खुद को एक दूरदर्शी उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है। जबकि भारतीय अधिकारी उसे एक अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के मास्टरमाइंड के रूप में देखते हैं। जिसका प्रभाव मुंबई के सट्टेबाजी अड्डों से लेकर छोटे शहरों के मोबाइल एप तक फैला हुआ है।

बच्ची को 5 करोड़ की  कार का उपहार

सतीश सनपाल ने जून 2025 में अपनी नवजात बेटी को लगभग 5 करोड रुपए की कीमत वाली कस्टमाइज्ड गुलाबी रोल्स-रॉयस फैंटम उपहार में दी और इस उत्सव को सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित किया गया।

     विस्मय और आक्रोश

मनीकॉन्ट्रोल और अन्य लाइफस्टाइल आउटलेट्स द्वारा की गई कवरेज ने विस्मय में और आक्रोश दोनों को जन्म दिया, यह इस बात का प्रतीक है कि सतीश सनपाल की खर्चीली छवि और उसके गृह नगर जबलपुर में खुले आपराधिक रिकॉर्ड के साथ कितनी स्पष्ट रूप से विपरीत है। अक्टूबर 2025 में धर्जामिल नेट द्वारा सतीश सनपाल और एनाक्स होल्डिंग ने भगोड़ा जुआड़ी या दुबई का अरबपति शीर्षक से की गई एक जांच में आकर्षक जनसंपर्क बयानों की तुलना सत्यापन योग्य अदालती दस्तावेजों और एलओसी नोटिसों से की गई थी। इसमें सवाल उठाया गया कि भारतीय एफआईआर और लुक आउट अलर्ट और संदिग्ध लेनदेन के बावजूद सतीश सनपाल खाड़ी देशों में पुरस्कार समारोहों, उच्च स्तरीय कार्यक्रमों और प्रायोजित मीडिया कवरेज में क्यों दिखाई देता रहता है। उसकी रिपोर्ट में भारत की ई कोर्ट प्रणाली में दो सक्रिय सीएनआर नंबरों का हवाला दिया गया है और सट्टेबाजी एक्सचेंज को चलाने के लिए प्रोक्सी निर्देशकों के कथित उपयोग का भी जिक्र किया गया है।
एकभारतीय अधिकारी का कहना है-  सोशल मीडिया में एक भारतीय अधिकारी के हवाले से कहा गया उन्होंने प्रतिष्ठा को साफ  करने की कला में महारत हासिल कर ली है हर सनसनीखेज लेख को इस तरह से प्रकाशित किया जाता है कि सफलता के हेशटेग के नीचे उनके आपराधिक रिकार्ड को छिपा दिया जाए।
अगर नौ एफआईआर और एक ऑपरेशन अलर्ट मौजूद है तो एजेंसियां प्रत्यर्पण या रेट करना नोटिस जारी करवाने में क्यों विफल रही है।
भारत के पीएमएलए  या फेमा के तहत कथित 1000 करोड़ रुपए के हवाला नेटवर्क से जुड़ी 12 संदिग्ध कंपनियों के खिलाफ  संपत्ति फ्रीज करने की कार्यवाही क्यों नहीं की गई। अधिकारी अधिकार क्षेत्र की सीमाओं का हवाला देते हैं लेकिन आलोचकों का कहना है कि नौकरशाही की सुस्ती और कमजोर अंतर एजेंसी समन्वय के कारण हाई प्रोफाइल भगोड़े विदेश में दंड से मुक्त होकर अपना कारोबार कर रहे हैं और खुलेआम घूम भी रहे हैं।
सतीश सनपाल के डिजिटल सट्टेबाजी के जाल में फंसे हजारों भारतीयों के लिए वह बदला उनकी बचत परिवार और भविष्य की कीमत पर आता है।                        जबलपुर की गलियों से निकलकर सतीश सनपाल नाम के ने दुबई जाकर अपना बड़ा मुकाम हासिल किया है।
दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत  बुर्ज खलीफा में रहने का सफर सतीश सनपाल ने तय किया है। जबलपुर की जड़ों से जुड़े इस उद्योगपति ने आज दुबई के उद्योग जगत में एक बड़े भारतीय उद्योगपति के रूप में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दुबई में कारोबार की कीमत 3 अरब डॉलर से ज्यादा की है। सतीश सनपाल की अमीरी ऐसी है कि वह अपनी पत्नी को हर वर्ष 3 किलो सोना खरीद कर देता हैं।

 रियलिटी शो में नजर आयेगा

सतीश सनपाल इन दिनों एक बार फिर से चर्चाओं में छाए हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले रियलिटी शो देसी बिलिंग का ट्रेलर जारी किया है। यह शो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय समुदाय और उनकी शानदार जिंदगी पर आधारित है।
इस शो में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ रिजवान साजन डेन्यूब गु्रप के फाउंडर और अध्यक्ष और सतीश सतपाल जैसे बड़े बिजनेसमैन नजर आएंगे। रियलिटी शो के ट्रेलर में दुबई के हाई प्रोफाइल भारतीय समुदाय की चकाचौंध और आलीशान जिंदगी की झलक दिखाई गई है। इस रियलिटी शो का अभी तो ट्रेलर जारी किया गया है अब इस शो के प्रसारण का भी इंतजार है।

मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा 30 घरों को आग लगाईसरकार ने पाँच दिनों के लिए बंद किया इंटरनेट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 9 अपराधिक मामले और 1000 करोड़ के हवाला घोटाले में भगोड़ा सतीश सनपाल बन गया दुबई में बादशाह, छवि सुधारने अब रियलिटी शो में नजर आएगा सट्टा कारोबारी सतीश सनपाल, पत्नी को हर साल देता है 3 किलो सोना खरीद कर
best news portal development company in india

Top Headlines

ईनामी समोसा की तलाश कर रही पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 533/25 में संलिप्त सचिन

Live Cricket