Download Our App

Home » कानून » 9 थाना प्रभारी बदले: किस को सज़ा ,किस को कप्तान ने दी जिम्मेदारी

9 थाना प्रभारी बदले: किस को सज़ा ,किस को कप्तान ने दी जिम्मेदारी

एसपी को हर हाल में चाहिए अपराध पर नकेल

जबलपुर जय लोक। जिले के अंतर्गत अपराधिक घटनाओं के दर्ज होने का आंकड़ा विभिन्न संबंधित थाना प्रभारी की पुलिसिंग, पब्लिक के बीच में उनकी छवि, कार्य करने का तरीका, गुंडे बदमाशों से यारी या फिर इनकी कमर तोड़ कार्यवाही। यह सब वही बिंदु है जो थाना प्रभारी के नंबर उनके पुलिस कप्तान के समक्ष बढ़ाते हैं। जिले में अपराध पर नियंत्रण करने का जिम्मा पूर्ण रूप से अधीक्षक पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का है। श्री उपाध्याय स्पष्टवादी कार्यशैली के व्यक्ति हैं और हर हाल में विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराध पर लगाम कसना चाहते हैं। आज जिन 9 थाना प्रभारी के तबादले हुए हैं उनमें से कुछ को सजा मिली है कुछ को उनके बेहतर कार्य करने की तारीफ के रूप में दूसरे थाने की जवाबदारी दी गई है। ताकि वह संबंधित थाना क्षेत्र में जाकर भी अच्छी पुलिसिंग कर सकें।

जिन थाना प्रभारी के तबादले हुए हैं उनमें कोतवाली में हाल ही में पदस्थ हुए विपिन ताम्रकार को पनागर थाना प्रभारी बनाया गया है । उनको सोशल पोलिसिंग का अच्छा अनुभव है। पुलिस लाइन में तैनात कार्यवाहक निरीक्षक मानस द्विवेदी को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है।

कार्यवाहक निरीक्षक जितेंद्र पाटकर पनागर थाने से बरगी पूर्व चौरसिया कार्यवाहक निरीक्षक भेड़ाघाट थाना को पुलिस लाइन भेजा गया है। बरगी क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे थाना प्रभारी कमलेश चौरिया को अव्यवस्थाओं से घिरे भेड़ाघाट थाना क्षेत्र को ठीक करने भेजा गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी के रूप में कार्यवाहक निरीक्षक रितेश पांडे को गोहलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

संवेदनशील क्षेत्र में लंबे अरसे से अच्छी पोलिसिंग का प्रदर्शन करने वाली निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को को गोहलपुर थाने से घमापुर थाना भेजकर व्यवस्थाओं को सुचारु करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यवाहक निरीक्षक सतीश कुमार को घमापुर से कुंडम थाना भेजा गया है कुंडम थाने में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक अनूप कुमार को सिविल लाइन में पदस्थ किया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » 9 थाना प्रभारी बदले: किस को सज़ा ,किस को कप्तान ने दी जिम्मेदारी