Download Our App

Home » अपराध » पत्थर पटककर बुजुर्ग की हत्या, उडिय़ा मोहल्ला की घटना, शव के पास मिला खून से सना पत्थर

पत्थर पटककर बुजुर्ग की हत्या, उडिय़ा मोहल्ला की घटना, शव के पास मिला खून से सना पत्थर

जबलपुर (जयलोक)। उडिय़ा मोहल्ला में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग का शव घर के बाहर लहुलुहान हालत में पाया गया। आज सुबह जब लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि बुजुर्ग के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है। जहां पर शव पाया गया है उसके पास ही केक और मोमबत्ती पाई गई है। जिससे यह समझ आ रहा है कि कुछ लोग बुजुर्ग के घर पहुँचे थे जिन्होंने देर रात जन्मदिन मनाया और केक काटा।
मामला ओमती थाना क्षेत्र के उडिय़ा मोहल्ले का है यहां आज सुबह एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव पाया गया। मृतक की शिनाख्त संपत यादव के रूप में हुई। पुलिस को जांच में पता चला है कि संपत यहां अकेला किराए के मकान में रहता था। गुरुवार रात कुछ अज्ञात युवक संपत यादव के कमरे पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां जन्मदिन का केक काटा और जश्न मनाया। आज सुबह जब क्षेत्रीय लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने एक बड़ी बिल्डिंग के सामने संपत यादव की खून से लथपथ लाश देखी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के सिर से खून बह रहा था और पास में ही एक बड़ा पत्थर पड़ा हुआ था। पुलिस का मानना है कि पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की गई।

मौके पर पहुँचे अधिकारी

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एफएसएल टीम और ओमती व बेलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज की जाँच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों का सुराग जरूर मिलेगा।

इनका कहना है

पुराने वेयरहाउस के पास संपत यादव नामक बुजुर्ग का शव पाया गया है। बुजुर्ग के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
                                                                  आनंद कलादगी, एएसपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पत्थर पटककर बुजुर्ग की हत्या, उडिय़ा मोहल्ला की घटना, शव के पास मिला खून से सना पत्थर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket