Download Our App

Home » भारत » पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

जबलपुर जय लोक। देश के पूर्व प्रधानमंत्री कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्व विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर अर्थशास्त्र के मामले में अपना लोहा दुनिया को मनवाने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। डॉ मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त थी। उन्होंने देश हित में काफी कार्य किए हैं प्रवेश संयुक्त राष्ट्र में काम करने का अनुभव भी रखते थे एवं रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे हैं उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है वे 10 वर्ष की लंबी अवधि तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। देश की प्रगति में उनका योगदान अतुलनीय है।

प्रधानमंत्री से लेकर हर राजनीतिक व्यक्ति ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर जाते शोक

डॉ मनमोहन सिंह देश की उन राजनीतिक हस्तियों में से एक थे जिन्हें सर्व दलिये रूप से मान्यता और सामान्य प्राप्त था न केवल कांग्रेस बल्कि देश का हर राजनीतिक दल एवं नेता उनके प्रति सम्मान का भाव रखता है। उनके निधन की खबर मिलते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति के साथ-साथ सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री सभी केंद्रीय मंत्री एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। सभी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताया है और कहा है कि यह देश की राजनीति मैं बड़ा स्थान रिक्त हो जाने जैसा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!